Signal पर एक लड़का मिलता है,
ग़म बेचता है ।
अखबार में लपेट कर,
सुर्ख़ खूँ से दीखते हैं हु-ब-हु
पुरानी मुस्कुराहटों की याद दिलाते हैं
तो ज़ाहिर है, आज के ग़म हैं,
पता नहीं कोई उसे क्यूँ,
दो थप्पड़ रख के नहीं देता,
जिस दाम पर लोगों ने बाज़ार से उठाया है,
उस से भी कहीं कम बेचता है
Signal पर एक लड़का मिलता है,
ग़म बेचता है ।
Signal पर एक लड़का मिलता है,
ख़ुशी बेचता है ।
सुनहरी धूप सी मुस्कुराती,
सुर्ख़ - होंटों सी,
हंसी से बनी, हंसी
किसी भी गुस्से की दवा
एक मुट्ठी मेहेकी हवा,
एक इज़हार,
एक इंतज़ार की ज़िन्दगी,
१० रुपये में जैसे,
एक आशिक़ की आशिक़ी
एक शायर की मौसिक़ी बेचता है
Signal पर एक लड़का मिलता है,
ख़ुशी बेचता है ।
Signal पर एक लड़का मिलता है,
उम्मीद बेचता है ।
शायद कभी, भूले से,
एक १० का नोट इतना काम आ जाएगा,
उम्र के सारे मायने ताज़ा कर जाएगा,
शायद इनकी परछाई,
उसकी आँखों को किसी दिन सियाह कर देगी,
शायद कभी, उसकी आँखों में
मेरा अक्स नज़र आएगा,
किसी दिन शायद,
मेरी जुबां की भाषा में इनका स्याह रंग भर जाएगा,
अमावस्या की रात में जैसे,
फ़रेब-ऐ-ईद बेचता है,
Signal पर एक लड़का मिलता है,
उम्मीद बेचता है ।
Signal पर एक लड़का मिलता है,
याद बेचता है ।
उसके चेहरे में भी एक मलाल सा रहता है,
शायद उसने भी खोया हो कोई,
उस दिन से ही शायद ये काम कर लिया उसने,
इतनी सुर्खी किसी के जाने के बाद ही नज़र आती है,
काली-उजली ज़िन्दगी में रंग भर जाती है,
हर साल, मेरी हर बात, उस तक पहुंचाती है,
क्यूँ गया वो? रंग सारे ले गया वो?
अब जैसे उसी का है ये रंग,
जो कोई उसके जाने के बाद बेचता है ।
Signal पर एक लड़का मिलता है,
याद बेचता है ।
आज बहुत मुद्दतों बाद मैं घर से निकला,
तो एक ख्याल, याद आया,
सोच में खोया सा मैं, जब उस Signal पर आया
तो याद आया,
इसी Signal पर एक लड़का मिलता था,
फूल बेचता था ।
Friday, June 10, 2011
Saturday, June 4, 2011
तू बन्दा, मैं ख़ुदा
चल अब तक जो खेल हुआ, अब बहुत हुआ,
आज से तू बन्दा मेरा, मैं तेरा ख़ुदा ।
चल भाई, अब बना Plans,
बना अपना सही और ग़लत,
फिर कर फैसले,
और बोल के ये फैसला तेरा है,
अब तू मत मान के मैं हूँ,
अब तू भी सोच के ऐसा तेरे साथ ही क्यूँ हुआ
आज से तू बन्दा मेरा, मैं तेरा ख़ुदा ।
लगा मंदिरों के चक्कर, या पढ़ नमाज़,
अब कर ढकोसले,
मान रीति-रिवाज़,
अब तू डर मुझसे,
अब तू मर मुझसे,
अब अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा,
तू मुझ पर लुटा,
अब तू याद रख, कोई है जो है सच-झूठ से बड़ा,
आज से तू बन्दा मेरा, मैं तेरा ख़ुदा ।
अब हर निवाले के पहले तू नाम ले मेरा,
अब जन्नत और जहाँनुम का फ़र्क
तू अपने दिमाग़ में बना,
अब मेरा नाम ले कर,
तू जान ले किसी की,
अब मेरा नाम ले कर,
तू मेरा काम कर,
चल अब बहुत हुआ ये खेल,
अब मैं तुझे दो रास्ते दिखाऊँगा,
और फिर सोचने की ताक़त छीन लूँगा
फिर भी चुन लेगा जब तू एक को,
तो दूसरे रास्ते को सही कर दूंगा,
और तेरे सोचने की शक्ति लौटा दूंगा,
फिर सोचना के रास्ता तो तूने चुना था,
फिर पछताना और मेरा नाम लेना,
फिर मैं बोलूँगा - तू ग़लत रास्ते पर है, अब भी संभल जा बन्दे,
फिर तू कहना
अब तेरा ही आसरा है, मुझे बचा ले ऐ ख़ुदा ।
अब तब बात करेंगे,
जब तू बंदगी से हार जाएगा
और मेरा खुदाई से मन भर जाएगा ।
आज से तू बन्दा मेरा, मैं तेरा ख़ुदा ।
चल भाई, अब बना Plans,
बना अपना सही और ग़लत,
फिर कर फैसले,
और बोल के ये फैसला तेरा है,
अब तू मत मान के मैं हूँ,
अब तू भी सोच के ऐसा तेरे साथ ही क्यूँ हुआ
आज से तू बन्दा मेरा, मैं तेरा ख़ुदा ।
लगा मंदिरों के चक्कर, या पढ़ नमाज़,
अब कर ढकोसले,
मान रीति-रिवाज़,
अब तू डर मुझसे,
अब तू मर मुझसे,
अब अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा,
तू मुझ पर लुटा,
अब तू याद रख, कोई है जो है सच-झूठ से बड़ा,
आज से तू बन्दा मेरा, मैं तेरा ख़ुदा ।
अब हर निवाले के पहले तू नाम ले मेरा,
अब जन्नत और जहाँनुम का फ़र्क
तू अपने दिमाग़ में बना,
अब मेरा नाम ले कर,
तू जान ले किसी की,
अब मेरा नाम ले कर,
तू मेरा काम कर,
चल अब बहुत हुआ ये खेल,
अब मैं तुझे दो रास्ते दिखाऊँगा,
और फिर सोचने की ताक़त छीन लूँगा
फिर भी चुन लेगा जब तू एक को,
तो दूसरे रास्ते को सही कर दूंगा,
और तेरे सोचने की शक्ति लौटा दूंगा,
फिर सोचना के रास्ता तो तूने चुना था,
फिर पछताना और मेरा नाम लेना,
फिर मैं बोलूँगा - तू ग़लत रास्ते पर है, अब भी संभल जा बन्दे,
फिर तू कहना
अब तेरा ही आसरा है, मुझे बचा ले ऐ ख़ुदा ।
अब तब बात करेंगे,
जब तू बंदगी से हार जाएगा
और मेरा खुदाई से मन भर जाएगा ।
Friday, June 3, 2011
10 December 1998
60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
मेरी सारी गलतियाँ माफ़ हो जातीं न ?
तब क्या पूछते मुझसे?
क्या शिकवे करते?
सच और झूठ के फ़रेब में ज़िन्दगी निकाल लेते ?
कुछ भी हो, मुझे तो नहीं कोसते ।
हर किसी ने कभी न कभी,
मौत के बारे में सोचा होगा,
पर मैं तो चला ही गया था,
उन २ दिनों के बाद लौट कर न आता तो?
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
आज मेरी आदत है,
मेरे प्यार की आदत है,
इतनी के, शायद अब आदत सी नहीं लगती,
मेरे होने की,
मुझसे बात करने की,
बैठ कर उन २ दिनों पर रोने की, आदत है
इतनी के, शायद अब आदत सी नहीं लगती ।
मेरी परवाह की परवाह है,
मुझे पाने के एहसास से प्यार है,
मुझे खोने का डर,
मेरा ध्यान खींचने की कोशिश है,
मुझसे रूठने को हर कोई तैयार है ।
मुझ में कमियां हैं, ग़लतियाँ हैं,
मेरा गुस्सा बर्दाश्त नहीं होता न?
शायद प्यार भी है मुझसे... शायद ।
पर शिकायतें हैं
मेरे होने की वजह से, शायद कहीं एक कमी सी भी है
मेरे वक़्त के लिए मुझी से लड़ाई भी है
मेरा होना काफी नहीं किसी को ।
शायद हम इंसानों का खेल ही ऐसा हो
किसी का होना काफी नहीं,
उसके होने से उम्मीद का घेरा और बढ़ ही जाता हो
पर अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो
कौन इतना ख़ास महसूस करवाता?
कौन हमेशा अपने पास बुलाता?
किसके पास आ कर,
हर ग़म का असर कम हो जाता?
किस पर अपने हक का ग़ुस्सा जताते?
किस पर ग़ुस्से का हक बन जाता ?
किसके बारे में बात कर, कहते - "बदल गया है?"
किसकी हमेशा कमियां गिनाते?
किसके प्यार पर फ़ैसले सुनाते?
किसके फ़ैसलों को ग़लत बताते?
किसे धोखा देते? लौट कर किसके पास आते?
किसे धोखा देते? लौट कर किसके पास आते?
किसके पास आ कर, सारे ग़लत सही हो जाते?
किस से उम्मीद लगाते?
किस पर हक़ जताते?
सोचो... क्या ऐसा मिल जाता कोई और?
उस वक़्त की दुआ थी, इसी लिए आज हूँ मैं
ये तो पता है की जब मिल गया, तो क्या हुआ
60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
वैसे तो पहले ज़िंदगी, फिर मौत का डर होता है ।
जहाँ तक मेरा सवाल है
मैंने तो ज़िंदगी उल्टी जी है,
मौत से मिल कर ही ज़िंदगी शुरू की है,
इसी लिए शायद सब कुछ उल्टा देखता हूँ मैं ।
मुझ में... मेरे प्यार में... मेरे होने में...
कमियां हैं भी, और नज़र भी आती हैं ,
और शायद खूबियों से ज़्यादा निकाली भी जाती हैं,
उम्र पड़ी है ये करने के लिए,
पर सिर्फ - 60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
मैं हूँ - ये काफ़ी नहीं,
आपने जैसा चाहा और सोचा वैसा मुझे बनाना चाहते हो
पर 60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
मुझे ख़ुदा न बनाओ, मुझे कोई ख़ास न बनाओ,
बस इतने सवाल न उठाओ,
जैसा हूँ... रहने दो,
जैसे हर किसी को कमियों के साथ अपना रखा है,
वैसे ही... रहने दो,
मुझसे उम्मीद मत लगाओ,
मेरे इम्तिहान मत लो,
अच्छे बुरे की कसौटी पर मत चढाओ,
इतनी चोट मत लगाओ,
मैं तो यूँ भी नहीं होने वाला था,
जब हूँ... तो रहने दो ।
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
मेरी सारी गलतियाँ माफ़ हो जातीं न ?
तब क्या पूछते मुझसे?
क्या शिकवे करते?
सच और झूठ के फ़रेब में ज़िन्दगी निकाल लेते ?
कुछ भी हो, मुझे तो नहीं कोसते ।
हर किसी ने कभी न कभी,
मौत के बारे में सोचा होगा,
पर मैं तो चला ही गया था,
उन २ दिनों के बाद लौट कर न आता तो?
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
आज मेरी आदत है,
मेरे प्यार की आदत है,
इतनी के, शायद अब आदत सी नहीं लगती,
मेरे होने की,
मुझसे बात करने की,
बैठ कर उन २ दिनों पर रोने की, आदत है
इतनी के, शायद अब आदत सी नहीं लगती ।
मेरी परवाह की परवाह है,
मुझे पाने के एहसास से प्यार है,
मुझे खोने का डर,
मेरा ध्यान खींचने की कोशिश है,
मुझसे रूठने को हर कोई तैयार है ।
मुझ में कमियां हैं, ग़लतियाँ हैं,
मेरा गुस्सा बर्दाश्त नहीं होता न?
शायद प्यार भी है मुझसे... शायद ।
पर शिकायतें हैं
मेरे होने की वजह से, शायद कहीं एक कमी सी भी है
मेरे वक़्त के लिए मुझी से लड़ाई भी है
मेरा होना काफी नहीं किसी को ।
शायद हम इंसानों का खेल ही ऐसा हो
किसी का होना काफी नहीं,
उसके होने से उम्मीद का घेरा और बढ़ ही जाता हो
पर अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो
कौन इतना ख़ास महसूस करवाता?
कौन हमेशा अपने पास बुलाता?
किसके पास आ कर,
हर ग़म का असर कम हो जाता?
किस पर अपने हक का ग़ुस्सा जताते?
किस पर ग़ुस्से का हक बन जाता ?
किसके बारे में बात कर, कहते - "बदल गया है?"
किसकी हमेशा कमियां गिनाते?
किसके प्यार पर फ़ैसले सुनाते?
किसके फ़ैसलों को ग़लत बताते?
किसे धोखा देते? लौट कर किसके पास आते?
किसे धोखा देते? लौट कर किसके पास आते?
किसके पास आ कर, सारे ग़लत सही हो जाते?
किस से उम्मीद लगाते?
किस पर हक़ जताते?
सोचो... क्या ऐसा मिल जाता कोई और?
उस वक़्त की दुआ थी, इसी लिए आज हूँ मैं
ये तो पता है की जब मिल गया, तो क्या हुआ
60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
वैसे तो पहले ज़िंदगी, फिर मौत का डर होता है ।
जहाँ तक मेरा सवाल है
मैंने तो ज़िंदगी उल्टी जी है,
मौत से मिल कर ही ज़िंदगी शुरू की है,
इसी लिए शायद सब कुछ उल्टा देखता हूँ मैं ।
मुझ में... मेरे प्यार में... मेरे होने में...
कमियां हैं भी, और नज़र भी आती हैं ,
और शायद खूबियों से ज़्यादा निकाली भी जाती हैं,
उम्र पड़ी है ये करने के लिए,
पर सिर्फ - 60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
मैं हूँ - ये काफ़ी नहीं,
आपने जैसा चाहा और सोचा वैसा मुझे बनाना चाहते हो
पर 60 Second के लिए सोचो,
अगर 10 December 1998 को मैं मर जाता तो ?
मुझे ख़ुदा न बनाओ, मुझे कोई ख़ास न बनाओ,
बस इतने सवाल न उठाओ,
जैसा हूँ... रहने दो,
जैसे हर किसी को कमियों के साथ अपना रखा है,
वैसे ही... रहने दो,
मुझसे उम्मीद मत लगाओ,
मेरे इम्तिहान मत लो,
अच्छे बुरे की कसौटी पर मत चढाओ,
इतनी चोट मत लगाओ,
मैं तो यूँ भी नहीं होने वाला था,
जब हूँ... तो रहने दो ।
Thursday, June 2, 2011
मुझे भूल जाएँ
एक दिन यूँ हो,
मुझे कहीं रख कर, सब भूल जाएँ
फिर सोचें मुझे ही, के कहाँ रख दिया है ।
उनके दिमाग़ में बस मैं रहूँ,
पर कोई मुझे न ढूँढ पाएं,
एक दिन यूँ हो,
मुझे कहीं रख कर, सब भूल जाएँ ।
मुझे कहीं रख कर, सब भूल जाएँ
फिर सोचें मुझे ही, के कहाँ रख दिया है ।
उनके दिमाग़ में बस मैं रहूँ,
पर कोई मुझे न ढूँढ पाएं,
एक दिन यूँ हो,
मुझे कहीं रख कर, सब भूल जाएँ ।
Wednesday, June 1, 2011
पुताई
इस दिवाली, सोच रहा हूँ,
दिल के घर की पुताई कर लूं ।
पिछले कुछ सालों में नहीं करवाई
हर बार, अगले साल कह कर टाल दिया,
अब एक पुराने घर जैसा लगने लगा है,
रंग उड़ गया है, उजली दीवारें में वक़्त बस गया है,
वक़्त ने पता नहीं कब, इन्हें मैला कर दिया,
बड़े बड़े कमरे हैं, ऊंची ऊंची दीवारें भी हैं,
नए रंग खरीद लाऊंगा थोड़े से,
इस से पहले के और बढे मेहेंगाई, कर लूं,
इस दिवाली, सोच रहा हूँ,
दिल के घर की पुताई कर लूं ।
जितना छोटा-छोटा सामान है, बाहर रख दूंगा,
बड़े बड़े सामान पर एक मैली चादर डाल दूंगा,
इस बार दीवारों पर सोच रहा हूँ, तस्वीरें नहीं लगाऊँगा,
एक मैल का डिब्बा सा छोड़ जाती हैं,
उतना हिस्सा बाक़ी दीवार से ज्यादा उजला रह जाता है,
उनके नीचे वक़्त भी ठहर जाता है ।
अगली बार और भी तकलीफ़ होगी,
वक़्त को जमने से नहीं बचाऊंगा,
इस बार दीवारों पर सोच रहा हूँ, तस्वीरें नहीं लगाऊँगा ।
ये Lights भी दीवारों पर ही क्यूँ लगतीं हैं,
इस बार इन्हें छत्त पर लगवा दूंगा,
ये यूँ भी अंधेरों में क्या ख़ाक रौशनी देती हैं
दीवारों को इस बार इस धोखे से बचा लूँगा ।
अजीब सी बात है,
फ़क़त दीवारों की वजह से,
घर पुराना सा लगने लगता है,
रंग दूंगा तो नया हो जाएगा,
थोडा सा ख़र्च है,
पर इसका किराया भी तो बढ़ जाएगा,
किराए पर चढ़ाऊँगा नहीं पर,
सिर्फ ज़मींदारों को चिढाऊँगा ।
मैली चादरें उतार कर,
सारा सामान नए सिरे से सजाऊँगा,
इस बार सोचा है, किसी एक दीवार पर,
तस्वीर के खांचे में एक आईना लगा दूं,
जो सारे सच बतायेगा,
घर में जो आएगा,
वो ख़ुद को देख पायेगा,
शायद उसके नीचे, वक़्त भी न जम पायेगा ।
और हाँ, दर पर जो घंटी लगी है,
उसको भी उजला पोत कर, दीवार में मिला दूंगा,
किसी को नज़र नहीं आएगी,
इस बार आनेवाले का पता पहले से होगा ।
नए घर का फ़रेब ख़ूबसूरत है,
इस फ़रेब में ज़रा,
धुंधली सच्चाई कर लूं,
इस दिवाली, सोच रहा हूँ,
दिल के घर की पुताई कर लूं ।
दिल के घर की पुताई कर लूं ।
पिछले कुछ सालों में नहीं करवाई
हर बार, अगले साल कह कर टाल दिया,
अब एक पुराने घर जैसा लगने लगा है,
रंग उड़ गया है, उजली दीवारें में वक़्त बस गया है,
वक़्त ने पता नहीं कब, इन्हें मैला कर दिया,
बड़े बड़े कमरे हैं, ऊंची ऊंची दीवारें भी हैं,
नए रंग खरीद लाऊंगा थोड़े से,
इस से पहले के और बढे मेहेंगाई, कर लूं,
इस दिवाली, सोच रहा हूँ,
दिल के घर की पुताई कर लूं ।
जितना छोटा-छोटा सामान है, बाहर रख दूंगा,
बड़े बड़े सामान पर एक मैली चादर डाल दूंगा,
इस बार दीवारों पर सोच रहा हूँ, तस्वीरें नहीं लगाऊँगा,
एक मैल का डिब्बा सा छोड़ जाती हैं,
उतना हिस्सा बाक़ी दीवार से ज्यादा उजला रह जाता है,
उनके नीचे वक़्त भी ठहर जाता है ।
अगली बार और भी तकलीफ़ होगी,
वक़्त को जमने से नहीं बचाऊंगा,
इस बार दीवारों पर सोच रहा हूँ, तस्वीरें नहीं लगाऊँगा ।
ये Lights भी दीवारों पर ही क्यूँ लगतीं हैं,
इस बार इन्हें छत्त पर लगवा दूंगा,
ये यूँ भी अंधेरों में क्या ख़ाक रौशनी देती हैं
दीवारों को इस बार इस धोखे से बचा लूँगा ।
अजीब सी बात है,
फ़क़त दीवारों की वजह से,
घर पुराना सा लगने लगता है,
रंग दूंगा तो नया हो जाएगा,
थोडा सा ख़र्च है,
पर इसका किराया भी तो बढ़ जाएगा,
किराए पर चढ़ाऊँगा नहीं पर,
सिर्फ ज़मींदारों को चिढाऊँगा ।
मैली चादरें उतार कर,
सारा सामान नए सिरे से सजाऊँगा,
इस बार सोचा है, किसी एक दीवार पर,
तस्वीर के खांचे में एक आईना लगा दूं,
जो सारे सच बतायेगा,
घर में जो आएगा,
वो ख़ुद को देख पायेगा,
शायद उसके नीचे, वक़्त भी न जम पायेगा ।
और हाँ, दर पर जो घंटी लगी है,
उसको भी उजला पोत कर, दीवार में मिला दूंगा,
किसी को नज़र नहीं आएगी,
इस बार आनेवाले का पता पहले से होगा ।
नए घर का फ़रेब ख़ूबसूरत है,
इस फ़रेब में ज़रा,
धुंधली सच्चाई कर लूं,
इस दिवाली, सोच रहा हूँ,
दिल के घर की पुताई कर लूं ।
दिल के दीवारो दर - सुदर्शन
दिल के दीवारो दर पे क्या देखा
बस तेरा नाम ही लिखा देखा। (सुदर्शन फाकिर)
बातों में तेरी, गुरूर सा,
उस गुरूर का हमें सुरूर सा,
ये चर्चा महफ़िल में मशहूर सा,
आधा तो झूठ ज़रूर था,
था उतना ही सच, हमने जितना देखा ।
इस नाम का ता-उम्र दम भरते रहे,
आयत सा, इसे पढ़ते रहे,
इस में हमने पाक़ खुदा देखा,
इसी बहाने, दिल का बुत्त्खाना बना देखा ।
एक मुक्कम्मल से अरमान का धोखा देखा
आँखों में शायद अश्क रहे,
दिल के दीवार-औ-दर पे तेरा नाम,
इस बार जो देखा, तो ज़रा धुंधला देखा ।
बस तेरा नाम ही लिखा देखा। (सुदर्शन फाकिर)
बातों में तेरी, गुरूर सा,
उस गुरूर का हमें सुरूर सा,
ये चर्चा महफ़िल में मशहूर सा,
आधा तो झूठ ज़रूर था,
था उतना ही सच, हमने जितना देखा ।
इस नाम का ता-उम्र दम भरते रहे,
आयत सा, इसे पढ़ते रहे,
इस में हमने पाक़ खुदा देखा,
इसी बहाने, दिल का बुत्त्खाना बना देखा ।
एक मुक्कम्मल से अरमान का धोखा देखा
आँखों में शायद अश्क रहे,
दिल के दीवार-औ-दर पे तेरा नाम,
इस बार जो देखा, तो ज़रा धुंधला देखा ।
Monday, May 30, 2011
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
ढूँढ-ढूँढ कर थक गयी हूँ,
ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ,
10-15 मिनट में याद आ ही जाता था
आज पता नहीं ध्यान कहाँ है ।
हर जगह ढूँढ भी लिया,
Laptop के पास भी नहीं था,
वैसे तो मैं वहां कभी रखती नहीं,
पर हर window sill पर भी देख लिया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
अखबार भी नहीं पढ़ पायी,
अक्षर कहाँ दिखते हैं ?
जब हार कर खिड़की पर बैठी,
तो लगा जैसे बाहर धुंध सी है,
गर्मी की इस सुबह में,
एक काल्पनिक सी सिहरन शरीर में दौड़ गयी,
पता नहीं था चश्मे का खोना,
मौसम बदल देगा,
गर्मी में जाड़ों का छल देगा ।
चेहरों में फ़र्क भी कम दिख रहा है,
सारे एक से दिखने लगे हैं,
यूँ हमेशा होता तो ठीक ही था वैसे,
सब बस दीखते इंसानों जैसे,
8 साल में पहली बार ऐसा कुछ किया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
जब मिलेगा तो ऐसी जगह मिलेगा,
जो आँखों के सामने ही रही अब तक,
ऐसी जगह जहाँ मुझे शायद,
सबसे पहले ढूँढना चाहिए था,
पर कोई नहीं...
ये चंद घंटों की धुंध,
ये चंद घंटों का नया मौसम,
ये चंद घंटों का धुंधला सच,
ये चंद घंटों का धुंधला झूठ,
ये मिटता सा फ़र्क
ये धुंधला सा अखबार का वर्क़
चंद घंटों के लिए सच से बचना,
इतना बुरा भी नहीं है ।
लगता है जैसे कल रात से,
अपना नज़रिया उतार कर कहीं रख दिया है ।
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
ढूँढ-ढूँढ कर थक गयी हूँ,
ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ,
10-15 मिनट में याद आ ही जाता था
आज पता नहीं ध्यान कहाँ है ।
हर जगह ढूँढ भी लिया,
Laptop के पास भी नहीं था,
वैसे तो मैं वहां कभी रखती नहीं,
पर हर window sill पर भी देख लिया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
अखबार भी नहीं पढ़ पायी,
अक्षर कहाँ दिखते हैं ?
जब हार कर खिड़की पर बैठी,
तो लगा जैसे बाहर धुंध सी है,
गर्मी की इस सुबह में,
एक काल्पनिक सी सिहरन शरीर में दौड़ गयी,
पता नहीं था चश्मे का खोना,
मौसम बदल देगा,
गर्मी में जाड़ों का छल देगा ।
चेहरों में फ़र्क भी कम दिख रहा है,
सारे एक से दिखने लगे हैं,
यूँ हमेशा होता तो ठीक ही था वैसे,
सब बस दीखते इंसानों जैसे,
8 साल में पहली बार ऐसा कुछ किया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
जब मिलेगा तो ऐसी जगह मिलेगा,
जो आँखों के सामने ही रही अब तक,
ऐसी जगह जहाँ मुझे शायद,
सबसे पहले ढूँढना चाहिए था,
पर कोई नहीं...
ये चंद घंटों की धुंध,
ये चंद घंटों का नया मौसम,
ये चंद घंटों का धुंधला सच,
ये चंद घंटों का धुंधला झूठ,
ये मिटता सा फ़र्क
ये धुंधला सा अखबार का वर्क़
चंद घंटों के लिए सच से बचना,
इतना बुरा भी नहीं है ।
लगता है जैसे कल रात से,
अपना नज़रिया उतार कर कहीं रख दिया है ।
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
Monday, May 16, 2011
सदमा तो है मुझे भी
Beautiful ghazal by Qateel Shifai.
सदमा तो है मुझे भी, के तुझसे जुदा हूँ मैं,
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
बिखरा पड़ा है तेरे ही घर में तेरा वजूद,
बेकार महफिलों में तुझे ढूँढता हूँ मैं ।
क्या जाने किस अदा से लिया तूने मेरा नाम
दुनिया समझ रही है, के सब कुछ तेरा हूँ मैं ।
ले मेरे तजुर्बों से सबक, ऐ मेरे रकीब,
दो चार साल उम्र में तुझसे बड़ा हूँ मैं - क़तील शिफ़ाई
My version starts here
जी लूं तेरी नज़र से ज़रा, पल दो पल को मैं,
इस एक पल की ख़ातिर, पल पल मरा हूँ मैं ।
पूछूं तेरा पता तो हैं क्यूँ हैरान से ये लोग,
अरबों की इस भीड़ में, मुझे ढूँढता हूँ मैं ।
तुझसे क्या शिकायत, क्यूँ रखूँ शिकवा कोई भी मैं ,
तेरी हूँ बेबसी मैं, तेरा गिला हूँ मैं ।
तन्हाईयों में रहा मैं तो ता-उम्र,
तुझसे मिला तो अब तो और भी तन्हा हूँ मैं ।
दर से तेरे उठा नहीं, मरने के डर से मैं,
इतना तो तुझे पता हो, के कैसे मरा हूँ मैं ।
लफ़्ज़ों में तेरे क्यूँ मुझको ही ढूँढ़ते हैं लोग,
इतना हूँ करीब के ग़ुम हो गया हूँ मैं ।
तुझको क्या गरज़ है बता, मौत से मेरी,
तेरे ही नाम से तो, अब तक जिया हूँ मैं ।
क्यूँ मुझसे करती है सवाल ये तेरी नज़र,
ये ख़ुद ही बोलती हैं, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
मेरे साथ मेरी कब्र में जाएगा ये गिला,
के सदमा तो है मुझे भी, तुझसे जुदा हूँ मैं
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
सदमा तो है मुझे भी, के तुझसे जुदा हूँ मैं,
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
बिखरा पड़ा है तेरे ही घर में तेरा वजूद,
बेकार महफिलों में तुझे ढूँढता हूँ मैं ।
क्या जाने किस अदा से लिया तूने मेरा नाम
दुनिया समझ रही है, के सब कुछ तेरा हूँ मैं ।
ले मेरे तजुर्बों से सबक, ऐ मेरे रकीब,
दो चार साल उम्र में तुझसे बड़ा हूँ मैं - क़तील शिफ़ाई
My version starts here
जी लूं तेरी नज़र से ज़रा, पल दो पल को मैं,
इस एक पल की ख़ातिर, पल पल मरा हूँ मैं ।
पूछूं तेरा पता तो हैं क्यूँ हैरान से ये लोग,
अरबों की इस भीड़ में, मुझे ढूँढता हूँ मैं ।
तुझसे क्या शिकायत, क्यूँ रखूँ शिकवा कोई भी मैं ,
तेरी हूँ बेबसी मैं, तेरा गिला हूँ मैं ।
तन्हाईयों में रहा मैं तो ता-उम्र,
तुझसे मिला तो अब तो और भी तन्हा हूँ मैं ।
दर से तेरे उठा नहीं, मरने के डर से मैं,
इतना तो तुझे पता हो, के कैसे मरा हूँ मैं ।
लफ़्ज़ों में तेरे क्यूँ मुझको ही ढूँढ़ते हैं लोग,
इतना हूँ करीब के ग़ुम हो गया हूँ मैं ।
तुझको क्या गरज़ है बता, मौत से मेरी,
तेरे ही नाम से तो, अब तक जिया हूँ मैं ।
क्यूँ मुझसे करती है सवाल ये तेरी नज़र,
ये ख़ुद ही बोलती हैं, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
मेरे साथ मेरी कब्र में जाएगा ये गिला,
के सदमा तो है मुझे भी, तुझसे जुदा हूँ मैं
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
Sunday, May 8, 2011
मेरी माँ मेरी वजह से है
मेरी माँ आज जो कुछ भी है, मेरी वजह से है ।
उसके माथे की लकीरें,
मेरे सालों बीमार रहने की वजह से हैं,
उसकी आँखों के नीचे रहने वाली रातें,
मेरे लिए रात-रात जागने की वजह से हैं,
एडियों में पड़ी दरारें,
शहर-दर-शहर मेरे लिए भागने की वजह से हैं
उँगलियों के धुंधलाते सूरज,
मेरे लिए हज़ारों (लाखों) परांठे बनाने की वजह से हैं,
अलमारी में साड़ियों के नीचे छिपे 500 के नोट,
मेरी किसी 'Emergency' की वजह से हैं,
उसकी वो सुनहरी साडी, मेरी वजह से है,
उसका हर गुस्सा,उसकी मांगी हर दुआ,
मेरी वजह से है,
इतने सालों बाद भी, मुझसे दूर जाते हुए,
उसकी आँखों की नमी, मेरी वजह से है,
उसके दिनों में मेरी कमी, मेरी वजह से है,
उसका ग़म, उसकी ख़ुशी, मेरी वजह से है,
हाँ... मगर... मेरा नाम पढ़ कर, या सुन कर,
उसके चेहरे पर छलकता गर्व,
वो भी मेरी वजह से है ।
Tuesday, May 3, 2011
चाबी
आज ग़लती से, घर की चाबी अन्दर ही रह गयी ।
अब क्या?
शाम को जब लौटूंगी, तो अन्दर कैसे जाऊंगी?
सब कुछ अन्दर हो रह गया,
पता नहीं आज कल क्या हो गया है मुझे,
कोई दुःख नहीं, न कोई चिंता,
फिर भी जाने क्या सोचती रहती हूँ,
जैसे ही दरवाज़ा खींचा,
एक पल में लग गया,
घर की चाबी अन्दर ही रह गयी ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
अब अँधेरा होने से पहले लौटना होगा,
वरना चाबी वाला नहीं मिलेगा ।
ओह! किताब तो ले ली होती,
आज ही भूलनी थी?
देखूं... शायद बैग में रखी थी,
उफ़... लगता है mobile भी अन्दर ही रह गया ।
अब तो किसी को phone भी नहीं कर पाऊँगी,
किसी का number भी जुबानी याद नहीं ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
पर मैं भी न... सोचती बहुत हूँ
शाम को तो आ ही जाउंगी ।
यहीं... वापिस ।
मोड़ पर ही चाबी वाला बैठा होगा,
नयी चाबी से, अपना पुराना ताला खोल दूँगी ।
फिर सब कुछ वहीँ का वहीँ मिलेगा,
चाबी भी हमेशा की तरह मेज़ पर ही पड़ी होगी ।
फिर रात को टिड्डियों की आवाज़ से जाग जाउंगी,
फिर रात को, कमरे की बत्ती जलती छोड़ कर सो जाउंगी,
फिर सुबह - रोज़ ही की तरह,
घर से निकल जाउंगी ।
फिर... रोज़ ही की तरह,
चाबी... वहीँ मेज़ पर भूल जाउंगी ।
अब क्या?
शाम को जब लौटूंगी, तो अन्दर कैसे जाऊंगी?
सब कुछ अन्दर हो रह गया,
पता नहीं आज कल क्या हो गया है मुझे,
कोई दुःख नहीं, न कोई चिंता,
फिर भी जाने क्या सोचती रहती हूँ,
जैसे ही दरवाज़ा खींचा,
एक पल में लग गया,
घर की चाबी अन्दर ही रह गयी ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
अब अँधेरा होने से पहले लौटना होगा,
वरना चाबी वाला नहीं मिलेगा ।
ओह! किताब तो ले ली होती,
आज ही भूलनी थी?
देखूं... शायद बैग में रखी थी,
उफ़... लगता है mobile भी अन्दर ही रह गया ।
अब तो किसी को phone भी नहीं कर पाऊँगी,
किसी का number भी जुबानी याद नहीं ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
पर मैं भी न... सोचती बहुत हूँ
शाम को तो आ ही जाउंगी ।
यहीं... वापिस ।
मोड़ पर ही चाबी वाला बैठा होगा,
नयी चाबी से, अपना पुराना ताला खोल दूँगी ।
फिर सब कुछ वहीँ का वहीँ मिलेगा,
चाबी भी हमेशा की तरह मेज़ पर ही पड़ी होगी ।
फिर रात को टिड्डियों की आवाज़ से जाग जाउंगी,
फिर रात को, कमरे की बत्ती जलती छोड़ कर सो जाउंगी,
फिर सुबह - रोज़ ही की तरह,
घर से निकल जाउंगी ।
फिर... रोज़ ही की तरह,
चाबी... वहीँ मेज़ पर भूल जाउंगी ।
Sunday, May 1, 2011
साले "Silent type" - Part 2
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
आये Party में, कोना मलक लिया,
फिर न हिलेंगे वहां से,
आप host हो, जिसने बुलाया था, तो अब भुगतो ।
आप पूछोगे - "Starters ले लो"
जवाब में सिर्फ गर्दन हिला कर 'न' कर देंगे ।
आप पूछोगे - "Drink ले लो"
जवाब - "मैं पीता नहीं"
न खाओगे, न पियोगे, न बकोगे,
तो क्या आँखें सेखने आये थे भाई,
दे दो police में,
आज कल तो पहले से ज्यादा थाने होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
सारे पैंतरे होते हैं इनके पास,
mostly diet पर होते हैं
शराब नहीं पीते,
और हाँ आठ बजे के बाद, dinner भी नहीं करते
बताओ - इतने लफड़े हैं, तो आये क्यूँ हो यार ।
इनको देख कर उस film का नाम याद आता है
"कब तक चुप रहूंगी"
आज कल तो ये - "कब तक चुप रहूँगा" हो गया है ।
दरअसल बात ये है की इनके हिसाब से,
कोई इनके level का ही नहीं होता,
ये खुद को Einstein/Salaman Rushdie की छठी औलाद जो समझते हैं ।
इनके अन्दर क्या चलता है राम जाने,
क्या है इनका secret काम जाने ।
जो भी हो,
वो रहेंगे 'silent type' क्यूंकि देश आज़ाद है, उनका ये हक़ है ।
हम तो इनके बारे में लिखते रहेंगे, क्यूंकि देश आज़ाद है
और हमें बोलने का हक़ है ।
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
आये Party में, कोना मलक लिया,
फिर न हिलेंगे वहां से,
आप host हो, जिसने बुलाया था, तो अब भुगतो ।
आप पूछोगे - "Starters ले लो"
जवाब में सिर्फ गर्दन हिला कर 'न' कर देंगे ।
आप पूछोगे - "Drink ले लो"
जवाब - "मैं पीता नहीं"
न खाओगे, न पियोगे, न बकोगे,
तो क्या आँखें सेखने आये थे भाई,
दे दो police में,
आज कल तो पहले से ज्यादा थाने होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
सारे पैंतरे होते हैं इनके पास,
mostly diet पर होते हैं
शराब नहीं पीते,
और हाँ आठ बजे के बाद, dinner भी नहीं करते
बताओ - इतने लफड़े हैं, तो आये क्यूँ हो यार ।
इनको देख कर उस film का नाम याद आता है
"कब तक चुप रहूंगी"
आज कल तो ये - "कब तक चुप रहूँगा" हो गया है ।
दरअसल बात ये है की इनके हिसाब से,
कोई इनके level का ही नहीं होता,
ये खुद को Einstein/Salaman Rushdie की छठी औलाद जो समझते हैं ।
इनके अन्दर क्या चलता है राम जाने,
क्या है इनका secret काम जाने ।
जो भी हो,
वो रहेंगे 'silent type' क्यूंकि देश आज़ाद है, उनका ये हक़ है ।
हम तो इनके बारे में लिखते रहेंगे, क्यूंकि देश आज़ाद है
और हमें बोलने का हक़ है ।
साले Silent type
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
कमीने क्या सोच रहे होते हैं, कोने में बैठ कर,
किसी को नहीं पता ।
बस चुपचाप अपने दिमाग में,
खिचड़ी पकाते रहते हैं ।
ऐसे लोगों को न By god
Parties में बुलाना ही नहीं चहिये
मजबूरी में बुलाना पड़े, तो सालों को ignore मारो।
वो भी हो सके तो उनकी drink में इसबगोल मिला दो ।
पेट पकड़ कर भाग जायेंगे party से ।
और बताओ 'anti-social' बोलते हैं ख़ुद को ।
अबे तो क्या एहसान किया हम पर?
इतनी मुसीबत थी तो party में आये क्यूँ भई?
घर पड़े रहते 'anti-social' बन कर ।
नहीं... आयेंगे भी, जताएंगे भी,
अपनी 'ख़ामोशी' से सतायेंगे भी ।
मैं तो कहता हूँ सारी planning है boss .
कोने में दुबक कर बैठोगे,
तो कोई न कोई लड़की आएगी, हाथ में Drink लिए,
शरीफजादे साहब तो पीते नहीं हैं,
मिल गया Conversation point,
बस फिर तो सिलसिला शुरू,
आप notice करना - अक्सर वही लड़की उनको घर भी 'drop' करेगी ।
उसका काम हो गया भाईसाहब - लड़की को 'mystery' solve करनी है ।
बार बार मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी फिर तो बेचारी राम भरोसे ।
शकल मासूम सी, पर पूरे 'Tiger woods' वाले इरादे होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
गहराई दिखती है लोगों को इन में,
ओये यार तो डूब ही जाओगे न ।
मेरे 'Circle' में भी हैं ऐसे एक दो जानवर,
Completely avoid करता हूँ मैं,
न घर बुलाता हूँ, न उनके घर जाता हूँ,
जितनी हो सके उतनी लड़कियों को उनसे मिलने से बचाता हूँ
इतनी ज़िम्मेदारी तो है मेरी
आखरी suggestion है भाई,
जहाँ दिखें, उनके कपड़े Public में उतार दो,
सांप और 'silent type' जहाँ दिखें मार दो .
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
कमीने क्या सोच रहे होते हैं, कोने में बैठ कर,
किसी को नहीं पता ।
बस चुपचाप अपने दिमाग में,
खिचड़ी पकाते रहते हैं ।
ऐसे लोगों को न By god
Parties में बुलाना ही नहीं चहिये
मजबूरी में बुलाना पड़े, तो सालों को ignore मारो।
वो भी हो सके तो उनकी drink में इसबगोल मिला दो ।
पेट पकड़ कर भाग जायेंगे party से ।
और बताओ 'anti-social' बोलते हैं ख़ुद को ।
अबे तो क्या एहसान किया हम पर?
इतनी मुसीबत थी तो party में आये क्यूँ भई?
घर पड़े रहते 'anti-social' बन कर ।
नहीं... आयेंगे भी, जताएंगे भी,
अपनी 'ख़ामोशी' से सतायेंगे भी ।
मैं तो कहता हूँ सारी planning है boss .
कोने में दुबक कर बैठोगे,
तो कोई न कोई लड़की आएगी, हाथ में Drink लिए,
शरीफजादे साहब तो पीते नहीं हैं,
मिल गया Conversation point,
बस फिर तो सिलसिला शुरू,
आप notice करना - अक्सर वही लड़की उनको घर भी 'drop' करेगी ।
उसका काम हो गया भाईसाहब - लड़की को 'mystery' solve करनी है ।
बार बार मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी फिर तो बेचारी राम भरोसे ।
शकल मासूम सी, पर पूरे 'Tiger woods' वाले इरादे होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
गहराई दिखती है लोगों को इन में,
ओये यार तो डूब ही जाओगे न ।
मेरे 'Circle' में भी हैं ऐसे एक दो जानवर,
Completely avoid करता हूँ मैं,
न घर बुलाता हूँ, न उनके घर जाता हूँ,
जितनी हो सके उतनी लड़कियों को उनसे मिलने से बचाता हूँ
इतनी ज़िम्मेदारी तो है मेरी
आखरी suggestion है भाई,
जहाँ दिखें, उनके कपड़े Public में उतार दो,
सांप और 'silent type' जहाँ दिखें मार दो .
Friday, April 15, 2011
20 पैसे की जीत

बचपन से उसे ढलान बहुत पसंद थी।
बचपन में एक बार,
ढलान और सीढ़ियों में, उसने ढलान चुनी थी,
४ टाँके लगे थे ठुड्डी पर, जब गिरा था ।
ढलान से उतरना पर आसान था,
इसी लिए शायद
बचपन से उसे ढलान बहुत पसंद
थी।सिक्के देर तक लुडकाता रहता,
अकेला, मन ही मन कुछ फुसफुसाता रहता ।
५ पैसे का सिक्का धीरे चलता था,
चौकोर था, ४ सिरे थे, इसी लिए ।
फिर २० का सिक्का भी कुछ ज्यादा तेज़ न था,
उसके तो ६ सिरे थे।
सबसे तेज़ था १० का सिक्का,
गोल सा, फूल सा था,
धड़ल्ले से भागता ढलान पर,
जैसे ट्रेन पकडनी हो ।
उसको टक्कर दी अट्ठन्नी ने,
पूरी गोल, पहिए सी,
ढलान पर तो मानो मोटर लग जाती थी ।
रोज़ का यही काम था उसका,
इक होड़ लगाता मनघडंत,
कभी एक सिक्का इस तरफ,
कभी दूसरा उस पार,
कभी १० पैसे की जीत,
कभी अट्ठन्नी की हार,
उसका भी दिल, हर किसी सा,
हारने वाले के साथ हार जाता,
होड़ ख़त्म न होती तब तक,
जब तक हारा हुआ सिक्का जीत नहीं जाता ।
दो अलग अलग, छोटी छोटी पोटलियाँ थी,
एक थी बेढबे सिक्कों की बस्ती,
तो दूसरा गोल सुढोल सिक्कों का मोहल्ला ।
दोनों में जंग छिड़ी रहती ।
हर शाम, कभी बाज़ी इधर तो कभी उधर ।
समय के साथ सारी माया बदल गयी,
सारे सिक्के गोल हो गए,
५, १० और २० पैसे के सिक्कों के सिरे,
इस होड़ में उन्हें मेहेंगे पड़ गए ।
जिस ढलान पर रोज़ ये होड़ होती थी,
वो भी इन सालों में काफ़ी बदल गयी थी,
नयी दरारें पड़ गयी थी,
पुरानी और बढ़ गयी थी,
अब तो निष्कासित सिक्के,
कभी जीतते ही नहीं
बुरी तरह से हर बार पीछे रह जाते ।
उसकी भी अब ढलान से अनबन सी होने लगी,
कई महीने तक होड़ जारी रहने लगी ।
हर रोज़ उम्मीद रहती के,
कमबख्त नए सिक्के,
किसी दरार में फँस कर पीछे रह जायेंगे
वो जिनके सिरे ज्यादा हैं, किसी जादू से,
शायद एक बार को आगे निकल जायेंगे ।
सालों तक ऐसा नहीं हुआ ।
हर होड़ के बाद, एक दुसरे का मुंह ताकते,
सिक्के उसके साथ, रात सो जाते ।
वो समझा बुझा कर उन्हें,
अगले दिन की होड़ के लिए, फिर मना लेता ।
वो फिर हार जाते ।
फिर एक दिन,
एक २० पैसे का सिक्का,
जब ढलान के अंत पर पहुंचा,
तो नयी गोल चवन्नी से २ उँगलियाँ आगे था ।
उसने मुस्कुराते हुए, सिक्के को अपने हाथों में उठाया,
गर्व से उसके सिरों को सहलाया,
तो देखा सिरे थोड़े घिस गए थे,
ढलान के साथ पिस गए थे,
सिरे वाले सिक्कों की थैली में उसे वापस रख कर,
वो मुस्कुरा कर, उस रात सो गया ।
एक अरसे बाद फिर कहीं,
ढलान और सीढ़ियों में उसे चुनना था,
चुनना बहुत आसान था ।
Wednesday, April 13, 2011
कमियां हैं
पिछले कुछ दिनों से मैं सोच रहा था,
क्यूँ आज कल हर किसी को मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं।
सिर्फ और सिर्फ ऐब ।
क्या हुआ क्या है?
शायद अब सब ग़लत कर रहा हूँ मैं,
या फिर शायद पहले से थोडा बदल रहा हूँ मैं
बहुत कारण दिए मैंने खुद इसे,
पर समझ में आता नहीं,
क्यूँ सबको मुझ में
बस कमियां नज़र आती हैं
बहुत सोचा, फिर सोच कर,
एक फैसला लिया,
अब नहीं सोचूंगा।
पहले भी तो नहीं सोचता था,
एक बात तो तय है,
पहले मुझसे उम्मीदें शायद कम थी,
तो सब मुझ में अच्छाई ढूँढ़ते थे,
तो सिर्फ अच्छाई नज़र आती,
अब जब उम्मीदें हैं,
तो सिर्फ कमियां ढूँढ़ते हैं,
वो, जो मेरी जगह होना चाहते हैं,
वो, जो मुझसे आगे रहना चाहते हैं,
वो, जो अब तक साथ रहे,
वो, जो साथ रहना चाहते हैं,
वो सब मुझ में बस कमियां ढूँढ रहे हैं,
तो सब को आज कल मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं ।
नाम अलग है, है अलग बस मेरी पहचान,
जो ढूँढोगे वो पाओगे,
मैं हूँ इंसान ।
क्यूँ आज कल हर किसी को मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं।
सिर्फ और सिर्फ ऐब ।
क्या हुआ क्या है?
शायद अब सब ग़लत कर रहा हूँ मैं,
या फिर शायद पहले से थोडा बदल रहा हूँ मैं
बहुत कारण दिए मैंने खुद इसे,
पर समझ में आता नहीं,
क्यूँ सबको मुझ में
बस कमियां नज़र आती हैं
बहुत सोचा, फिर सोच कर,
एक फैसला लिया,
अब नहीं सोचूंगा।
पहले भी तो नहीं सोचता था,
एक बात तो तय है,
पहले मुझसे उम्मीदें शायद कम थी,
तो सब मुझ में अच्छाई ढूँढ़ते थे,
तो सिर्फ अच्छाई नज़र आती,
अब जब उम्मीदें हैं,
तो सिर्फ कमियां ढूँढ़ते हैं,
वो, जो मेरी जगह होना चाहते हैं,
वो, जो मुझसे आगे रहना चाहते हैं,
वो, जो अब तक साथ रहे,
वो, जो साथ रहना चाहते हैं,
वो सब मुझ में बस कमियां ढूँढ रहे हैं,
तो सब को आज कल मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं ।
नाम अलग है, है अलग बस मेरी पहचान,
जो ढूँढोगे वो पाओगे,
मैं हूँ इंसान ।
Tuesday, April 12, 2011
रात रहती है
चंद रातें जो आँखों में काटीं थीं,
याद उनकी हर बात रहती है,
जागी सी, चांदी सी,
आँखों के नीचे, अब हर वो रात रहती है ।
याद उनकी हर बात रहती है,
जागी सी, चांदी सी,
आँखों के नीचे, अब हर वो रात रहती है ।
Thursday, April 7, 2011
10 से 5 ही खुलती है ग़ालिब की हवेली
न हवा में ज़ौक था,
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना ।
बल्लीमारां जाने को रिक्शा किया था,
रिक्शे वाले को हवेली पता थी,
२० रुपये में बात तय हो गयी,
गली में घुसते ही, पहला दायें ले लिया,
'खान चप्पल' से थोडा सा आगे ही पड़ता है,
बायें हाथ पर तीसरा मकान है ग़ालिब का ।
अन्दर घुसने से पहले, एक छोटा सा लड़का,
दौड़ता हुआ आया मेरे पास,
हँसते-हँसते बोला - "ग़ालिब की हवेली?"
सुफेद रंग का पठानी,
और सर पर उजली टोपी,
स्कूल का बस्ता कन्धों से झूल रहा था,
उर्दू मीडियम में पढता होगा ।
कितना कुछ सोचा था, इस पल के बारे में,
सोचा था, खूब शोर होगा, चहल-पहल होगी,
कोई न था, कुछ न था, न कोई सुर,
मेनेजर सा एक आदमी बैठा था,
बोला - "जल्दी से देख लो जो देखना है,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
अन्दर जाते ही दायीं तरफ़,
एक पीली रौशनी से सराबोर कमरा है,
मिर्ज़ा साहब का एक बुत्त, नज़रें मिलाता खड़ा है,
बुत्त परस्तिश में यकीं नहीं मुझे,
मगर एक बन्दे सा, हाथ बाँध कर,
बुत्त के साए में खड़ा हो गया ।
कुछ न था इस शायर में,
बस एक हारा हुआ आशिक़ था,
फिक्रे कसने का शौक़ था उसे,
मोहब्बत का ज़ौक था उसे,
न मोहब्बत मिली, न शोहरत,
न चाहत, न दौलत,
बस 'न मिलने' का इल्म था उसे,
'न पाने' का तजुर्बा,
गुरूर था पर ज़रूर,
ऐब भी थे बन्दों से, थे बन्दों से ही फ़तूर,
इस हवेली में, बड़े से परिवार में, अकेला रहता था,
कटाक्ष तेज़ थे, दिल की कहता था,
मगर ज्यादा बात अन हो पायी,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
चेह्चाहती, शोर मचाती गली में,
एक मायूस से शायर सी खड़ी थी नंगी ईंट की दीवारें,
वक़्त बता रही थी ।
न कुछ अलग था, न कुछ कहने को था - एक शायर की ही तरह
ग़ुबार सारा अन्दर भर लिया था ।
बाहर जब निकला मैं तो,
मेनेजर के साथ - एक दुबला-पतला आदमी और था,
कंधे के नीचे, क़मीज़ की कच्छ में सूखे पसीने थे,
उजले से दाग़, उर्दू के हर्फ़ बना रहे थे ।
बाहर दरवाज़े के ठीक सामने,
एक ठेले पर, लहसुन बिक रहा था,
5:15 का वक़्त था - हवेली के बंद होने का वक़्त,
अन्दर हवेली में एक नल था, जो रुकता नहीं था,
पत्तियां बंधी थी, बाल्टी राखी थी,
बाल्टी भरते ही, कोई उसे खली करता,
वहीँ रख जाता, वो फिर भर जाती,
सिलसिला चलता रहता ।
काफी देर तक मैं सोचता रहा,
इन लम्हों के बारे,
इस वक़्त के बारे,
इस वाक्ये, इस हवेली के बारे,
क्या लिखूं,
न तो हवा में ज़ौक था,
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना,
क्या लिखूं उस हारे हुए शायर के बारे,
जिसके बारे अब किसी को नहीं सुनना,
क्या लिखूं उस आशिक़ के बारे,
जिसका इश्क़ ख़ुद लफ़्ज़ों में बह गया,
क्या लिखूं उस हवेली के बारे,
जिस में चंद तस्वीर-औ-बुत्त
और फ़क़त चंद अशआर बाकी रहे,
उन दीवारों के बारे,
जिन में चंद खामोश ग़ुबार बाक़ी रहे,
न दिल रहा, न जाँ लिखने को,
वो शेहेर में होते तो जाते, हम बाज़ार से ले आते,
दिल-औ-जाँ और,
पर अब तो
बस १० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना ।
बल्लीमारां जाने को रिक्शा किया था,
रिक्शे वाले को हवेली पता थी,
२० रुपये में बात तय हो गयी,
गली में घुसते ही, पहला दायें ले लिया,
'खान चप्पल' से थोडा सा आगे ही पड़ता है,
बायें हाथ पर तीसरा मकान है ग़ालिब का ।
अन्दर घुसने से पहले, एक छोटा सा लड़का,
दौड़ता हुआ आया मेरे पास,
हँसते-हँसते बोला - "ग़ालिब की हवेली?"
सुफेद रंग का पठानी,
और सर पर उजली टोपी,
स्कूल का बस्ता कन्धों से झूल रहा था,
उर्दू मीडियम में पढता होगा ।
कितना कुछ सोचा था, इस पल के बारे में,
सोचा था, खूब शोर होगा, चहल-पहल होगी,
कोई न था, कुछ न था, न कोई सुर,
मेनेजर सा एक आदमी बैठा था,
बोला - "जल्दी से देख लो जो देखना है,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
अन्दर जाते ही दायीं तरफ़,
एक पीली रौशनी से सराबोर कमरा है,
मिर्ज़ा साहब का एक बुत्त, नज़रें मिलाता खड़ा है,
बुत्त परस्तिश में यकीं नहीं मुझे,
मगर एक बन्दे सा, हाथ बाँध कर,
बुत्त के साए में खड़ा हो गया ।
कुछ न था इस शायर में,
बस एक हारा हुआ आशिक़ था,
फिक्रे कसने का शौक़ था उसे,
मोहब्बत का ज़ौक था उसे,
न मोहब्बत मिली, न शोहरत,
न चाहत, न दौलत,
बस 'न मिलने' का इल्म था उसे,
'न पाने' का तजुर्बा,
गुरूर था पर ज़रूर,
ऐब भी थे बन्दों से, थे बन्दों से ही फ़तूर,
इस हवेली में, बड़े से परिवार में, अकेला रहता था,
कटाक्ष तेज़ थे, दिल की कहता था,
मगर ज्यादा बात अन हो पायी,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
चेह्चाहती, शोर मचाती गली में,
एक मायूस से शायर सी खड़ी थी नंगी ईंट की दीवारें,
वक़्त बता रही थी ।
न कुछ अलग था, न कुछ कहने को था - एक शायर की ही तरह
ग़ुबार सारा अन्दर भर लिया था ।
बाहर जब निकला मैं तो,
मेनेजर के साथ - एक दुबला-पतला आदमी और था,
कंधे के नीचे, क़मीज़ की कच्छ में सूखे पसीने थे,
उजले से दाग़, उर्दू के हर्फ़ बना रहे थे ।
बाहर दरवाज़े के ठीक सामने,
एक ठेले पर, लहसुन बिक रहा था,
5:15 का वक़्त था - हवेली के बंद होने का वक़्त,
अन्दर हवेली में एक नल था, जो रुकता नहीं था,
पत्तियां बंधी थी, बाल्टी राखी थी,
बाल्टी भरते ही, कोई उसे खली करता,
वहीँ रख जाता, वो फिर भर जाती,
सिलसिला चलता रहता ।
काफी देर तक मैं सोचता रहा,
इन लम्हों के बारे,
इस वक़्त के बारे,
इस वाक्ये, इस हवेली के बारे,
क्या लिखूं,
न तो हवा में ज़ौक था,
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना,
क्या लिखूं उस हारे हुए शायर के बारे,
जिसके बारे अब किसी को नहीं सुनना,
क्या लिखूं उस आशिक़ के बारे,
जिसका इश्क़ ख़ुद लफ़्ज़ों में बह गया,
क्या लिखूं उस हवेली के बारे,
जिस में चंद तस्वीर-औ-बुत्त
और फ़क़त चंद अशआर बाकी रहे,
उन दीवारों के बारे,
जिन में चंद खामोश ग़ुबार बाक़ी रहे,
न दिल रहा, न जाँ लिखने को,
वो शेहेर में होते तो जाते, हम बाज़ार से ले आते,
दिल-औ-जाँ और,
पर अब तो
बस १० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
Sunday, March 27, 2011
Friday, March 25, 2011
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
लोग कहते हैं,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
उसका दिल कहाँ से लायें?
कहाँ है वो शौक़-औ-जिग़र,
न इल्म उर्दू का,
उन्स का ज़ौक हमें किधर ।
गौर फरमाइए हुज़ूर,
इस तस्वीर में, मैं उनके साए में खड़ा हूँ,
वो हैं उजला नूर,
मैं स्याह अँधेरा,
बजा फरमाया आपने,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
वो बन जाऊँगा तो जुनूँ किसका रहेगा?
किसके अशआर, आयतें मान पढूंगा,
न उन में खुद को देखता हूँ,
न उनसा बन सकूंगा,
आपने कहा- "ग़ालिब के पोस्टर लगाने से मैं ग़ालिब नहीं बन जाऊँगा"
क्या कहा आपने, के दिल को सुकून पहुंचा है,
आपने ग़ालिब का और मेरा नाम, साथ जो ले लिया,
हिंदी में, अंग्रेजी में, या के साफ़ उर्दू में हो,
अब तो हम इसी धोखे में रहते हैं
लोग कहते हैं,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
उसका दिल कहाँ से लायें?
कहाँ है वो शौक़-औ-जिग़र,
न इल्म उर्दू का,
उन्स का ज़ौक हमें किधर ।
गौर फरमाइए हुज़ूर,
इस तस्वीर में, मैं उनके साए में खड़ा हूँ,
वो हैं उजला नूर,
मैं स्याह अँधेरा,
बजा फरमाया आपने,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
वो बन जाऊँगा तो जुनूँ किसका रहेगा?
किसके अशआर, आयतें मान पढूंगा,
न उन में खुद को देखता हूँ,
न उनसा बन सकूंगा,
आपने कहा- "ग़ालिब के पोस्टर लगाने से मैं ग़ालिब नहीं बन जाऊँगा"
क्या कहा आपने, के दिल को सुकून पहुंचा है,
आपने ग़ालिब का और मेरा नाम, साथ जो ले लिया,
हिंदी में, अंग्रेजी में, या के साफ़ उर्दू में हो,
अब तो हम इसी धोखे में रहते हैं
लोग कहते हैं,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
Saturday, March 19, 2011
ग़ालिब की हवेली - सोच

मैंने सोचा था, खूब lighting होगी,
गली क़ासिम जाँ में सिर्फ़ ग़ालिब के शेर,
आयातों की तरह पढ़े जाते होंगे,
उस गली की दुकानों में, ठेलों पर,
सिर्फ़ ग़ालिब की क़िताबें बिकती होंगी,
हवेली पर, rajnikant सा उनका भी,
ये बड़ा सा life-size poster लगा होगा,
दुनिया के तमाम शायर पहुंचे होंगे,
जब मैं जाऊँगा तो कोई बूढ़ा सा आदमी मुझसे कहेगा,
"मुझे लगता है आप यहाँ पहले भी आ चुके हैं,
आपकी दाढ़ी मिर्ज़ा साहब से मिलती है,
आपके लिए ये हवेली हमेशा खुली रहेगी"
ऐसा कुछ न हुआ........ Obviuosly.
न lighting, न ग़ालिब के शेर,
दुकानें थी, पर चप्पल और चश्मों की,
ठेले थे, पर उस पर लहसून बिक रहा था,
न poster, न मेरे अलावा कोई,
एक बूढ़ा सा आदमी ज़रूर बैठा था,
उम्मीद जगी मेरी,
मुझे देख कर भी वो कुछ नहीं बोला,
बड़ी देर बाद, उसने चुप्पी तोड़ी और बोला,
"आप सही वक़्त पर आ गए,
बस अब हवेली बंद ही कर रहा था" ।
Subscribe to:
Posts (Atom)