दिल के दीवारो दर पे क्या देखा
बस तेरा नाम ही लिखा देखा। (सुदर्शन फाकिर)
बातों में तेरी, गुरूर सा,
उस गुरूर का हमें सुरूर सा,
ये चर्चा महफ़िल में मशहूर सा,
आधा तो झूठ ज़रूर था,
था उतना ही सच, हमने जितना देखा ।
इस नाम का ता-उम्र दम भरते रहे,
आयत सा, इसे पढ़ते रहे,
इस में हमने पाक़ खुदा देखा,
इसी बहाने, दिल का बुत्त्खाना बना देखा ।
एक मुक्कम्मल से अरमान का धोखा देखा
आँखों में शायद अश्क रहे,
दिल के दीवार-औ-दर पे तेरा नाम,
इस बार जो देखा, तो ज़रा धुंधला देखा ।
Wednesday, June 1, 2011
Monday, May 30, 2011
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
ढूँढ-ढूँढ कर थक गयी हूँ,
ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ,
10-15 मिनट में याद आ ही जाता था
आज पता नहीं ध्यान कहाँ है ।
हर जगह ढूँढ भी लिया,
Laptop के पास भी नहीं था,
वैसे तो मैं वहां कभी रखती नहीं,
पर हर window sill पर भी देख लिया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
अखबार भी नहीं पढ़ पायी,
अक्षर कहाँ दिखते हैं ?
जब हार कर खिड़की पर बैठी,
तो लगा जैसे बाहर धुंध सी है,
गर्मी की इस सुबह में,
एक काल्पनिक सी सिहरन शरीर में दौड़ गयी,
पता नहीं था चश्मे का खोना,
मौसम बदल देगा,
गर्मी में जाड़ों का छल देगा ।
चेहरों में फ़र्क भी कम दिख रहा है,
सारे एक से दिखने लगे हैं,
यूँ हमेशा होता तो ठीक ही था वैसे,
सब बस दीखते इंसानों जैसे,
8 साल में पहली बार ऐसा कुछ किया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
जब मिलेगा तो ऐसी जगह मिलेगा,
जो आँखों के सामने ही रही अब तक,
ऐसी जगह जहाँ मुझे शायद,
सबसे पहले ढूँढना चाहिए था,
पर कोई नहीं...
ये चंद घंटों की धुंध,
ये चंद घंटों का नया मौसम,
ये चंद घंटों का धुंधला सच,
ये चंद घंटों का धुंधला झूठ,
ये मिटता सा फ़र्क
ये धुंधला सा अखबार का वर्क़
चंद घंटों के लिए सच से बचना,
इतना बुरा भी नहीं है ।
लगता है जैसे कल रात से,
अपना नज़रिया उतार कर कहीं रख दिया है ।
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
ढूँढ-ढूँढ कर थक गयी हूँ,
ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ,
10-15 मिनट में याद आ ही जाता था
आज पता नहीं ध्यान कहाँ है ।
हर जगह ढूँढ भी लिया,
Laptop के पास भी नहीं था,
वैसे तो मैं वहां कभी रखती नहीं,
पर हर window sill पर भी देख लिया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
अखबार भी नहीं पढ़ पायी,
अक्षर कहाँ दिखते हैं ?
जब हार कर खिड़की पर बैठी,
तो लगा जैसे बाहर धुंध सी है,
गर्मी की इस सुबह में,
एक काल्पनिक सी सिहरन शरीर में दौड़ गयी,
पता नहीं था चश्मे का खोना,
मौसम बदल देगा,
गर्मी में जाड़ों का छल देगा ।
चेहरों में फ़र्क भी कम दिख रहा है,
सारे एक से दिखने लगे हैं,
यूँ हमेशा होता तो ठीक ही था वैसे,
सब बस दीखते इंसानों जैसे,
8 साल में पहली बार ऐसा कुछ किया,
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
जब मिलेगा तो ऐसी जगह मिलेगा,
जो आँखों के सामने ही रही अब तक,
ऐसी जगह जहाँ मुझे शायद,
सबसे पहले ढूँढना चाहिए था,
पर कोई नहीं...
ये चंद घंटों की धुंध,
ये चंद घंटों का नया मौसम,
ये चंद घंटों का धुंधला सच,
ये चंद घंटों का धुंधला झूठ,
ये मिटता सा फ़र्क
ये धुंधला सा अखबार का वर्क़
चंद घंटों के लिए सच से बचना,
इतना बुरा भी नहीं है ।
लगता है जैसे कल रात से,
अपना नज़रिया उतार कर कहीं रख दिया है ।
पता नहीं आज सुबह से चश्मा कहाँ रख दिया है ।
Monday, May 16, 2011
सदमा तो है मुझे भी
Beautiful ghazal by Qateel Shifai.
सदमा तो है मुझे भी, के तुझसे जुदा हूँ मैं,
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
बिखरा पड़ा है तेरे ही घर में तेरा वजूद,
बेकार महफिलों में तुझे ढूँढता हूँ मैं ।
क्या जाने किस अदा से लिया तूने मेरा नाम
दुनिया समझ रही है, के सब कुछ तेरा हूँ मैं ।
ले मेरे तजुर्बों से सबक, ऐ मेरे रकीब,
दो चार साल उम्र में तुझसे बड़ा हूँ मैं - क़तील शिफ़ाई
My version starts here
जी लूं तेरी नज़र से ज़रा, पल दो पल को मैं,
इस एक पल की ख़ातिर, पल पल मरा हूँ मैं ।
पूछूं तेरा पता तो हैं क्यूँ हैरान से ये लोग,
अरबों की इस भीड़ में, मुझे ढूँढता हूँ मैं ।
तुझसे क्या शिकायत, क्यूँ रखूँ शिकवा कोई भी मैं ,
तेरी हूँ बेबसी मैं, तेरा गिला हूँ मैं ।
तन्हाईयों में रहा मैं तो ता-उम्र,
तुझसे मिला तो अब तो और भी तन्हा हूँ मैं ।
दर से तेरे उठा नहीं, मरने के डर से मैं,
इतना तो तुझे पता हो, के कैसे मरा हूँ मैं ।
लफ़्ज़ों में तेरे क्यूँ मुझको ही ढूँढ़ते हैं लोग,
इतना हूँ करीब के ग़ुम हो गया हूँ मैं ।
तुझको क्या गरज़ है बता, मौत से मेरी,
तेरे ही नाम से तो, अब तक जिया हूँ मैं ।
क्यूँ मुझसे करती है सवाल ये तेरी नज़र,
ये ख़ुद ही बोलती हैं, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
मेरे साथ मेरी कब्र में जाएगा ये गिला,
के सदमा तो है मुझे भी, तुझसे जुदा हूँ मैं
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
सदमा तो है मुझे भी, के तुझसे जुदा हूँ मैं,
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
बिखरा पड़ा है तेरे ही घर में तेरा वजूद,
बेकार महफिलों में तुझे ढूँढता हूँ मैं ।
क्या जाने किस अदा से लिया तूने मेरा नाम
दुनिया समझ रही है, के सब कुछ तेरा हूँ मैं ।
ले मेरे तजुर्बों से सबक, ऐ मेरे रकीब,
दो चार साल उम्र में तुझसे बड़ा हूँ मैं - क़तील शिफ़ाई
My version starts here
जी लूं तेरी नज़र से ज़रा, पल दो पल को मैं,
इस एक पल की ख़ातिर, पल पल मरा हूँ मैं ।
पूछूं तेरा पता तो हैं क्यूँ हैरान से ये लोग,
अरबों की इस भीड़ में, मुझे ढूँढता हूँ मैं ।
तुझसे क्या शिकायत, क्यूँ रखूँ शिकवा कोई भी मैं ,
तेरी हूँ बेबसी मैं, तेरा गिला हूँ मैं ।
तन्हाईयों में रहा मैं तो ता-उम्र,
तुझसे मिला तो अब तो और भी तन्हा हूँ मैं ।
दर से तेरे उठा नहीं, मरने के डर से मैं,
इतना तो तुझे पता हो, के कैसे मरा हूँ मैं ।
लफ़्ज़ों में तेरे क्यूँ मुझको ही ढूँढ़ते हैं लोग,
इतना हूँ करीब के ग़ुम हो गया हूँ मैं ।
तुझको क्या गरज़ है बता, मौत से मेरी,
तेरे ही नाम से तो, अब तक जिया हूँ मैं ।
क्यूँ मुझसे करती है सवाल ये तेरी नज़र,
ये ख़ुद ही बोलती हैं, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
मेरे साथ मेरी कब्र में जाएगा ये गिला,
के सदमा तो है मुझे भी, तुझसे जुदा हूँ मैं
लेकिन ये सोचता हूँ, के अब तेरा क्या हूँ मैं ।
Sunday, May 8, 2011
मेरी माँ मेरी वजह से है
मेरी माँ आज जो कुछ भी है, मेरी वजह से है ।
उसके माथे की लकीरें,
मेरे सालों बीमार रहने की वजह से हैं,
उसकी आँखों के नीचे रहने वाली रातें,
मेरे लिए रात-रात जागने की वजह से हैं,
एडियों में पड़ी दरारें,
शहर-दर-शहर मेरे लिए भागने की वजह से हैं
उँगलियों के धुंधलाते सूरज,
मेरे लिए हज़ारों (लाखों) परांठे बनाने की वजह से हैं,
अलमारी में साड़ियों के नीचे छिपे 500 के नोट,
मेरी किसी 'Emergency' की वजह से हैं,
उसकी वो सुनहरी साडी, मेरी वजह से है,
उसका हर गुस्सा,उसकी मांगी हर दुआ,
मेरी वजह से है,
इतने सालों बाद भी, मुझसे दूर जाते हुए,
उसकी आँखों की नमी, मेरी वजह से है,
उसके दिनों में मेरी कमी, मेरी वजह से है,
उसका ग़म, उसकी ख़ुशी, मेरी वजह से है,
हाँ... मगर... मेरा नाम पढ़ कर, या सुन कर,
उसके चेहरे पर छलकता गर्व,
वो भी मेरी वजह से है ।
Tuesday, May 3, 2011
चाबी
आज ग़लती से, घर की चाबी अन्दर ही रह गयी ।
अब क्या?
शाम को जब लौटूंगी, तो अन्दर कैसे जाऊंगी?
सब कुछ अन्दर हो रह गया,
पता नहीं आज कल क्या हो गया है मुझे,
कोई दुःख नहीं, न कोई चिंता,
फिर भी जाने क्या सोचती रहती हूँ,
जैसे ही दरवाज़ा खींचा,
एक पल में लग गया,
घर की चाबी अन्दर ही रह गयी ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
अब अँधेरा होने से पहले लौटना होगा,
वरना चाबी वाला नहीं मिलेगा ।
ओह! किताब तो ले ली होती,
आज ही भूलनी थी?
देखूं... शायद बैग में रखी थी,
उफ़... लगता है mobile भी अन्दर ही रह गया ।
अब तो किसी को phone भी नहीं कर पाऊँगी,
किसी का number भी जुबानी याद नहीं ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
पर मैं भी न... सोचती बहुत हूँ
शाम को तो आ ही जाउंगी ।
यहीं... वापिस ।
मोड़ पर ही चाबी वाला बैठा होगा,
नयी चाबी से, अपना पुराना ताला खोल दूँगी ।
फिर सब कुछ वहीँ का वहीँ मिलेगा,
चाबी भी हमेशा की तरह मेज़ पर ही पड़ी होगी ।
फिर रात को टिड्डियों की आवाज़ से जाग जाउंगी,
फिर रात को, कमरे की बत्ती जलती छोड़ कर सो जाउंगी,
फिर सुबह - रोज़ ही की तरह,
घर से निकल जाउंगी ।
फिर... रोज़ ही की तरह,
चाबी... वहीँ मेज़ पर भूल जाउंगी ।
अब क्या?
शाम को जब लौटूंगी, तो अन्दर कैसे जाऊंगी?
सब कुछ अन्दर हो रह गया,
पता नहीं आज कल क्या हो गया है मुझे,
कोई दुःख नहीं, न कोई चिंता,
फिर भी जाने क्या सोचती रहती हूँ,
जैसे ही दरवाज़ा खींचा,
एक पल में लग गया,
घर की चाबी अन्दर ही रह गयी ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
अब अँधेरा होने से पहले लौटना होगा,
वरना चाबी वाला नहीं मिलेगा ।
ओह! किताब तो ले ली होती,
आज ही भूलनी थी?
देखूं... शायद बैग में रखी थी,
उफ़... लगता है mobile भी अन्दर ही रह गया ।
अब तो किसी को phone भी नहीं कर पाऊँगी,
किसी का number भी जुबानी याद नहीं ।
सब कुछ अन्दर ही रह गया ।
पर मैं भी न... सोचती बहुत हूँ
शाम को तो आ ही जाउंगी ।
यहीं... वापिस ।
मोड़ पर ही चाबी वाला बैठा होगा,
नयी चाबी से, अपना पुराना ताला खोल दूँगी ।
फिर सब कुछ वहीँ का वहीँ मिलेगा,
चाबी भी हमेशा की तरह मेज़ पर ही पड़ी होगी ।
फिर रात को टिड्डियों की आवाज़ से जाग जाउंगी,
फिर रात को, कमरे की बत्ती जलती छोड़ कर सो जाउंगी,
फिर सुबह - रोज़ ही की तरह,
घर से निकल जाउंगी ।
फिर... रोज़ ही की तरह,
चाबी... वहीँ मेज़ पर भूल जाउंगी ।
Sunday, May 1, 2011
साले "Silent type" - Part 2
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
आये Party में, कोना मलक लिया,
फिर न हिलेंगे वहां से,
आप host हो, जिसने बुलाया था, तो अब भुगतो ।
आप पूछोगे - "Starters ले लो"
जवाब में सिर्फ गर्दन हिला कर 'न' कर देंगे ।
आप पूछोगे - "Drink ले लो"
जवाब - "मैं पीता नहीं"
न खाओगे, न पियोगे, न बकोगे,
तो क्या आँखें सेखने आये थे भाई,
दे दो police में,
आज कल तो पहले से ज्यादा थाने होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
सारे पैंतरे होते हैं इनके पास,
mostly diet पर होते हैं
शराब नहीं पीते,
और हाँ आठ बजे के बाद, dinner भी नहीं करते
बताओ - इतने लफड़े हैं, तो आये क्यूँ हो यार ।
इनको देख कर उस film का नाम याद आता है
"कब तक चुप रहूंगी"
आज कल तो ये - "कब तक चुप रहूँगा" हो गया है ।
दरअसल बात ये है की इनके हिसाब से,
कोई इनके level का ही नहीं होता,
ये खुद को Einstein/Salaman Rushdie की छठी औलाद जो समझते हैं ।
इनके अन्दर क्या चलता है राम जाने,
क्या है इनका secret काम जाने ।
जो भी हो,
वो रहेंगे 'silent type' क्यूंकि देश आज़ाद है, उनका ये हक़ है ।
हम तो इनके बारे में लिखते रहेंगे, क्यूंकि देश आज़ाद है
और हमें बोलने का हक़ है ।
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
आये Party में, कोना मलक लिया,
फिर न हिलेंगे वहां से,
आप host हो, जिसने बुलाया था, तो अब भुगतो ।
आप पूछोगे - "Starters ले लो"
जवाब में सिर्फ गर्दन हिला कर 'न' कर देंगे ।
आप पूछोगे - "Drink ले लो"
जवाब - "मैं पीता नहीं"
न खाओगे, न पियोगे, न बकोगे,
तो क्या आँखें सेखने आये थे भाई,
दे दो police में,
आज कल तो पहले से ज्यादा थाने होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
सारे पैंतरे होते हैं इनके पास,
mostly diet पर होते हैं
शराब नहीं पीते,
और हाँ आठ बजे के बाद, dinner भी नहीं करते
बताओ - इतने लफड़े हैं, तो आये क्यूँ हो यार ।
इनको देख कर उस film का नाम याद आता है
"कब तक चुप रहूंगी"
आज कल तो ये - "कब तक चुप रहूँगा" हो गया है ।
दरअसल बात ये है की इनके हिसाब से,
कोई इनके level का ही नहीं होता,
ये खुद को Einstein/Salaman Rushdie की छठी औलाद जो समझते हैं ।
इनके अन्दर क्या चलता है राम जाने,
क्या है इनका secret काम जाने ।
जो भी हो,
वो रहेंगे 'silent type' क्यूंकि देश आज़ाद है, उनका ये हक़ है ।
हम तो इनके बारे में लिखते रहेंगे, क्यूंकि देश आज़ाद है
और हमें बोलने का हक़ है ।
साले Silent type
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
कमीने क्या सोच रहे होते हैं, कोने में बैठ कर,
किसी को नहीं पता ।
बस चुपचाप अपने दिमाग में,
खिचड़ी पकाते रहते हैं ।
ऐसे लोगों को न By god
Parties में बुलाना ही नहीं चहिये
मजबूरी में बुलाना पड़े, तो सालों को ignore मारो।
वो भी हो सके तो उनकी drink में इसबगोल मिला दो ।
पेट पकड़ कर भाग जायेंगे party से ।
और बताओ 'anti-social' बोलते हैं ख़ुद को ।
अबे तो क्या एहसान किया हम पर?
इतनी मुसीबत थी तो party में आये क्यूँ भई?
घर पड़े रहते 'anti-social' बन कर ।
नहीं... आयेंगे भी, जताएंगे भी,
अपनी 'ख़ामोशी' से सतायेंगे भी ।
मैं तो कहता हूँ सारी planning है boss .
कोने में दुबक कर बैठोगे,
तो कोई न कोई लड़की आएगी, हाथ में Drink लिए,
शरीफजादे साहब तो पीते नहीं हैं,
मिल गया Conversation point,
बस फिर तो सिलसिला शुरू,
आप notice करना - अक्सर वही लड़की उनको घर भी 'drop' करेगी ।
उसका काम हो गया भाईसाहब - लड़की को 'mystery' solve करनी है ।
बार बार मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी फिर तो बेचारी राम भरोसे ।
शकल मासूम सी, पर पूरे 'Tiger woods' वाले इरादे होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
गहराई दिखती है लोगों को इन में,
ओये यार तो डूब ही जाओगे न ।
मेरे 'Circle' में भी हैं ऐसे एक दो जानवर,
Completely avoid करता हूँ मैं,
न घर बुलाता हूँ, न उनके घर जाता हूँ,
जितनी हो सके उतनी लड़कियों को उनसे मिलने से बचाता हूँ
इतनी ज़िम्मेदारी तो है मेरी
आखरी suggestion है भाई,
जहाँ दिखें, उनके कपड़े Public में उतार दो,
सांप और 'silent type' जहाँ दिखें मार दो .
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
कमीने क्या सोच रहे होते हैं, कोने में बैठ कर,
किसी को नहीं पता ।
बस चुपचाप अपने दिमाग में,
खिचड़ी पकाते रहते हैं ।
ऐसे लोगों को न By god
Parties में बुलाना ही नहीं चहिये
मजबूरी में बुलाना पड़े, तो सालों को ignore मारो।
वो भी हो सके तो उनकी drink में इसबगोल मिला दो ।
पेट पकड़ कर भाग जायेंगे party से ।
और बताओ 'anti-social' बोलते हैं ख़ुद को ।
अबे तो क्या एहसान किया हम पर?
इतनी मुसीबत थी तो party में आये क्यूँ भई?
घर पड़े रहते 'anti-social' बन कर ।
नहीं... आयेंगे भी, जताएंगे भी,
अपनी 'ख़ामोशी' से सतायेंगे भी ।
मैं तो कहता हूँ सारी planning है boss .
कोने में दुबक कर बैठोगे,
तो कोई न कोई लड़की आएगी, हाथ में Drink लिए,
शरीफजादे साहब तो पीते नहीं हैं,
मिल गया Conversation point,
बस फिर तो सिलसिला शुरू,
आप notice करना - अक्सर वही लड़की उनको घर भी 'drop' करेगी ।
उसका काम हो गया भाईसाहब - लड़की को 'mystery' solve करनी है ।
बार बार मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी फिर तो बेचारी राम भरोसे ।
शकल मासूम सी, पर पूरे 'Tiger woods' वाले इरादे होते हैं ।
ये जो 'Silent type' के लोग होते हैं,
बड़े हरामज़ादे होते हैं ।
गहराई दिखती है लोगों को इन में,
ओये यार तो डूब ही जाओगे न ।
मेरे 'Circle' में भी हैं ऐसे एक दो जानवर,
Completely avoid करता हूँ मैं,
न घर बुलाता हूँ, न उनके घर जाता हूँ,
जितनी हो सके उतनी लड़कियों को उनसे मिलने से बचाता हूँ
इतनी ज़िम्मेदारी तो है मेरी
आखरी suggestion है भाई,
जहाँ दिखें, उनके कपड़े Public में उतार दो,
सांप और 'silent type' जहाँ दिखें मार दो .
Friday, April 15, 2011
20 पैसे की जीत

बचपन से उसे ढलान बहुत पसंद थी।
बचपन में एक बार,
ढलान और सीढ़ियों में, उसने ढलान चुनी थी,
४ टाँके लगे थे ठुड्डी पर, जब गिरा था ।
ढलान से उतरना पर आसान था,
इसी लिए शायद
बचपन से उसे ढलान बहुत पसंद
थी।सिक्के देर तक लुडकाता रहता,
अकेला, मन ही मन कुछ फुसफुसाता रहता ।
५ पैसे का सिक्का धीरे चलता था,
चौकोर था, ४ सिरे थे, इसी लिए ।
फिर २० का सिक्का भी कुछ ज्यादा तेज़ न था,
उसके तो ६ सिरे थे।
सबसे तेज़ था १० का सिक्का,
गोल सा, फूल सा था,
धड़ल्ले से भागता ढलान पर,
जैसे ट्रेन पकडनी हो ।
उसको टक्कर दी अट्ठन्नी ने,
पूरी गोल, पहिए सी,
ढलान पर तो मानो मोटर लग जाती थी ।
रोज़ का यही काम था उसका,
इक होड़ लगाता मनघडंत,
कभी एक सिक्का इस तरफ,
कभी दूसरा उस पार,
कभी १० पैसे की जीत,
कभी अट्ठन्नी की हार,
उसका भी दिल, हर किसी सा,
हारने वाले के साथ हार जाता,
होड़ ख़त्म न होती तब तक,
जब तक हारा हुआ सिक्का जीत नहीं जाता ।
दो अलग अलग, छोटी छोटी पोटलियाँ थी,
एक थी बेढबे सिक्कों की बस्ती,
तो दूसरा गोल सुढोल सिक्कों का मोहल्ला ।
दोनों में जंग छिड़ी रहती ।
हर शाम, कभी बाज़ी इधर तो कभी उधर ।
समय के साथ सारी माया बदल गयी,
सारे सिक्के गोल हो गए,
५, १० और २० पैसे के सिक्कों के सिरे,
इस होड़ में उन्हें मेहेंगे पड़ गए ।
जिस ढलान पर रोज़ ये होड़ होती थी,
वो भी इन सालों में काफ़ी बदल गयी थी,
नयी दरारें पड़ गयी थी,
पुरानी और बढ़ गयी थी,
अब तो निष्कासित सिक्के,
कभी जीतते ही नहीं
बुरी तरह से हर बार पीछे रह जाते ।
उसकी भी अब ढलान से अनबन सी होने लगी,
कई महीने तक होड़ जारी रहने लगी ।
हर रोज़ उम्मीद रहती के,
कमबख्त नए सिक्के,
किसी दरार में फँस कर पीछे रह जायेंगे
वो जिनके सिरे ज्यादा हैं, किसी जादू से,
शायद एक बार को आगे निकल जायेंगे ।
सालों तक ऐसा नहीं हुआ ।
हर होड़ के बाद, एक दुसरे का मुंह ताकते,
सिक्के उसके साथ, रात सो जाते ।
वो समझा बुझा कर उन्हें,
अगले दिन की होड़ के लिए, फिर मना लेता ।
वो फिर हार जाते ।
फिर एक दिन,
एक २० पैसे का सिक्का,
जब ढलान के अंत पर पहुंचा,
तो नयी गोल चवन्नी से २ उँगलियाँ आगे था ।
उसने मुस्कुराते हुए, सिक्के को अपने हाथों में उठाया,
गर्व से उसके सिरों को सहलाया,
तो देखा सिरे थोड़े घिस गए थे,
ढलान के साथ पिस गए थे,
सिरे वाले सिक्कों की थैली में उसे वापस रख कर,
वो मुस्कुरा कर, उस रात सो गया ।
एक अरसे बाद फिर कहीं,
ढलान और सीढ़ियों में उसे चुनना था,
चुनना बहुत आसान था ।
Wednesday, April 13, 2011
कमियां हैं
पिछले कुछ दिनों से मैं सोच रहा था,
क्यूँ आज कल हर किसी को मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं।
सिर्फ और सिर्फ ऐब ।
क्या हुआ क्या है?
शायद अब सब ग़लत कर रहा हूँ मैं,
या फिर शायद पहले से थोडा बदल रहा हूँ मैं
बहुत कारण दिए मैंने खुद इसे,
पर समझ में आता नहीं,
क्यूँ सबको मुझ में
बस कमियां नज़र आती हैं
बहुत सोचा, फिर सोच कर,
एक फैसला लिया,
अब नहीं सोचूंगा।
पहले भी तो नहीं सोचता था,
एक बात तो तय है,
पहले मुझसे उम्मीदें शायद कम थी,
तो सब मुझ में अच्छाई ढूँढ़ते थे,
तो सिर्फ अच्छाई नज़र आती,
अब जब उम्मीदें हैं,
तो सिर्फ कमियां ढूँढ़ते हैं,
वो, जो मेरी जगह होना चाहते हैं,
वो, जो मुझसे आगे रहना चाहते हैं,
वो, जो अब तक साथ रहे,
वो, जो साथ रहना चाहते हैं,
वो सब मुझ में बस कमियां ढूँढ रहे हैं,
तो सब को आज कल मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं ।
नाम अलग है, है अलग बस मेरी पहचान,
जो ढूँढोगे वो पाओगे,
मैं हूँ इंसान ।
क्यूँ आज कल हर किसी को मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं।
सिर्फ और सिर्फ ऐब ।
क्या हुआ क्या है?
शायद अब सब ग़लत कर रहा हूँ मैं,
या फिर शायद पहले से थोडा बदल रहा हूँ मैं
बहुत कारण दिए मैंने खुद इसे,
पर समझ में आता नहीं,
क्यूँ सबको मुझ में
बस कमियां नज़र आती हैं
बहुत सोचा, फिर सोच कर,
एक फैसला लिया,
अब नहीं सोचूंगा।
पहले भी तो नहीं सोचता था,
एक बात तो तय है,
पहले मुझसे उम्मीदें शायद कम थी,
तो सब मुझ में अच्छाई ढूँढ़ते थे,
तो सिर्फ अच्छाई नज़र आती,
अब जब उम्मीदें हैं,
तो सिर्फ कमियां ढूँढ़ते हैं,
वो, जो मेरी जगह होना चाहते हैं,
वो, जो मुझसे आगे रहना चाहते हैं,
वो, जो अब तक साथ रहे,
वो, जो साथ रहना चाहते हैं,
वो सब मुझ में बस कमियां ढूँढ रहे हैं,
तो सब को आज कल मुझ में,
बस कमियां नज़र आती हैं ।
नाम अलग है, है अलग बस मेरी पहचान,
जो ढूँढोगे वो पाओगे,
मैं हूँ इंसान ।
Tuesday, April 12, 2011
रात रहती है
चंद रातें जो आँखों में काटीं थीं,
याद उनकी हर बात रहती है,
जागी सी, चांदी सी,
आँखों के नीचे, अब हर वो रात रहती है ।
याद उनकी हर बात रहती है,
जागी सी, चांदी सी,
आँखों के नीचे, अब हर वो रात रहती है ।
Thursday, April 7, 2011
10 से 5 ही खुलती है ग़ालिब की हवेली
न हवा में ज़ौक था,
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना ।
बल्लीमारां जाने को रिक्शा किया था,
रिक्शे वाले को हवेली पता थी,
२० रुपये में बात तय हो गयी,
गली में घुसते ही, पहला दायें ले लिया,
'खान चप्पल' से थोडा सा आगे ही पड़ता है,
बायें हाथ पर तीसरा मकान है ग़ालिब का ।
अन्दर घुसने से पहले, एक छोटा सा लड़का,
दौड़ता हुआ आया मेरे पास,
हँसते-हँसते बोला - "ग़ालिब की हवेली?"
सुफेद रंग का पठानी,
और सर पर उजली टोपी,
स्कूल का बस्ता कन्धों से झूल रहा था,
उर्दू मीडियम में पढता होगा ।
कितना कुछ सोचा था, इस पल के बारे में,
सोचा था, खूब शोर होगा, चहल-पहल होगी,
कोई न था, कुछ न था, न कोई सुर,
मेनेजर सा एक आदमी बैठा था,
बोला - "जल्दी से देख लो जो देखना है,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
अन्दर जाते ही दायीं तरफ़,
एक पीली रौशनी से सराबोर कमरा है,
मिर्ज़ा साहब का एक बुत्त, नज़रें मिलाता खड़ा है,
बुत्त परस्तिश में यकीं नहीं मुझे,
मगर एक बन्दे सा, हाथ बाँध कर,
बुत्त के साए में खड़ा हो गया ।
कुछ न था इस शायर में,
बस एक हारा हुआ आशिक़ था,
फिक्रे कसने का शौक़ था उसे,
मोहब्बत का ज़ौक था उसे,
न मोहब्बत मिली, न शोहरत,
न चाहत, न दौलत,
बस 'न मिलने' का इल्म था उसे,
'न पाने' का तजुर्बा,
गुरूर था पर ज़रूर,
ऐब भी थे बन्दों से, थे बन्दों से ही फ़तूर,
इस हवेली में, बड़े से परिवार में, अकेला रहता था,
कटाक्ष तेज़ थे, दिल की कहता था,
मगर ज्यादा बात अन हो पायी,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
चेह्चाहती, शोर मचाती गली में,
एक मायूस से शायर सी खड़ी थी नंगी ईंट की दीवारें,
वक़्त बता रही थी ।
न कुछ अलग था, न कुछ कहने को था - एक शायर की ही तरह
ग़ुबार सारा अन्दर भर लिया था ।
बाहर जब निकला मैं तो,
मेनेजर के साथ - एक दुबला-पतला आदमी और था,
कंधे के नीचे, क़मीज़ की कच्छ में सूखे पसीने थे,
उजले से दाग़, उर्दू के हर्फ़ बना रहे थे ।
बाहर दरवाज़े के ठीक सामने,
एक ठेले पर, लहसुन बिक रहा था,
5:15 का वक़्त था - हवेली के बंद होने का वक़्त,
अन्दर हवेली में एक नल था, जो रुकता नहीं था,
पत्तियां बंधी थी, बाल्टी राखी थी,
बाल्टी भरते ही, कोई उसे खली करता,
वहीँ रख जाता, वो फिर भर जाती,
सिलसिला चलता रहता ।
काफी देर तक मैं सोचता रहा,
इन लम्हों के बारे,
इस वक़्त के बारे,
इस वाक्ये, इस हवेली के बारे,
क्या लिखूं,
न तो हवा में ज़ौक था,
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना,
क्या लिखूं उस हारे हुए शायर के बारे,
जिसके बारे अब किसी को नहीं सुनना,
क्या लिखूं उस आशिक़ के बारे,
जिसका इश्क़ ख़ुद लफ़्ज़ों में बह गया,
क्या लिखूं उस हवेली के बारे,
जिस में चंद तस्वीर-औ-बुत्त
और फ़क़त चंद अशआर बाकी रहे,
उन दीवारों के बारे,
जिन में चंद खामोश ग़ुबार बाक़ी रहे,
न दिल रहा, न जाँ लिखने को,
वो शेहेर में होते तो जाते, हम बाज़ार से ले आते,
दिल-औ-जाँ और,
पर अब तो
बस १० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना ।
बल्लीमारां जाने को रिक्शा किया था,
रिक्शे वाले को हवेली पता थी,
२० रुपये में बात तय हो गयी,
गली में घुसते ही, पहला दायें ले लिया,
'खान चप्पल' से थोडा सा आगे ही पड़ता है,
बायें हाथ पर तीसरा मकान है ग़ालिब का ।
अन्दर घुसने से पहले, एक छोटा सा लड़का,
दौड़ता हुआ आया मेरे पास,
हँसते-हँसते बोला - "ग़ालिब की हवेली?"
सुफेद रंग का पठानी,
और सर पर उजली टोपी,
स्कूल का बस्ता कन्धों से झूल रहा था,
उर्दू मीडियम में पढता होगा ।
कितना कुछ सोचा था, इस पल के बारे में,
सोचा था, खूब शोर होगा, चहल-पहल होगी,
कोई न था, कुछ न था, न कोई सुर,
मेनेजर सा एक आदमी बैठा था,
बोला - "जल्दी से देख लो जो देखना है,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
अन्दर जाते ही दायीं तरफ़,
एक पीली रौशनी से सराबोर कमरा है,
मिर्ज़ा साहब का एक बुत्त, नज़रें मिलाता खड़ा है,
बुत्त परस्तिश में यकीं नहीं मुझे,
मगर एक बन्दे सा, हाथ बाँध कर,
बुत्त के साए में खड़ा हो गया ।
कुछ न था इस शायर में,
बस एक हारा हुआ आशिक़ था,
फिक्रे कसने का शौक़ था उसे,
मोहब्बत का ज़ौक था उसे,
न मोहब्बत मिली, न शोहरत,
न चाहत, न दौलत,
बस 'न मिलने' का इल्म था उसे,
'न पाने' का तजुर्बा,
गुरूर था पर ज़रूर,
ऐब भी थे बन्दों से, थे बन्दों से ही फ़तूर,
इस हवेली में, बड़े से परिवार में, अकेला रहता था,
कटाक्ष तेज़ थे, दिल की कहता था,
मगर ज्यादा बात अन हो पायी,
१० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
चेह्चाहती, शोर मचाती गली में,
एक मायूस से शायर सी खड़ी थी नंगी ईंट की दीवारें,
वक़्त बता रही थी ।
न कुछ अलग था, न कुछ कहने को था - एक शायर की ही तरह
ग़ुबार सारा अन्दर भर लिया था ।
बाहर जब निकला मैं तो,
मेनेजर के साथ - एक दुबला-पतला आदमी और था,
कंधे के नीचे, क़मीज़ की कच्छ में सूखे पसीने थे,
उजले से दाग़, उर्दू के हर्फ़ बना रहे थे ।
बाहर दरवाज़े के ठीक सामने,
एक ठेले पर, लहसुन बिक रहा था,
5:15 का वक़्त था - हवेली के बंद होने का वक़्त,
अन्दर हवेली में एक नल था, जो रुकता नहीं था,
पत्तियां बंधी थी, बाल्टी राखी थी,
बाल्टी भरते ही, कोई उसे खली करता,
वहीँ रख जाता, वो फिर भर जाती,
सिलसिला चलता रहता ।
काफी देर तक मैं सोचता रहा,
इन लम्हों के बारे,
इस वक़्त के बारे,
इस वाक्ये, इस हवेली के बारे,
क्या लिखूं,
न तो हवा में ज़ौक था,
न नुक्कड़ों में मौसिक़ी,
न अंदाज़ वहां का शायराना,
क्या लिखूं उस हारे हुए शायर के बारे,
जिसके बारे अब किसी को नहीं सुनना,
क्या लिखूं उस आशिक़ के बारे,
जिसका इश्क़ ख़ुद लफ़्ज़ों में बह गया,
क्या लिखूं उस हवेली के बारे,
जिस में चंद तस्वीर-औ-बुत्त
और फ़क़त चंद अशआर बाकी रहे,
उन दीवारों के बारे,
जिन में चंद खामोश ग़ुबार बाक़ी रहे,
न दिल रहा, न जाँ लिखने को,
वो शेहेर में होते तो जाते, हम बाज़ार से ले आते,
दिल-औ-जाँ और,
पर अब तो
बस १० से ५ ही खुलती है ग़ालिब की हवेली ।
Sunday, March 27, 2011
Friday, March 25, 2011
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
लोग कहते हैं,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
उसका दिल कहाँ से लायें?
कहाँ है वो शौक़-औ-जिग़र,
न इल्म उर्दू का,
उन्स का ज़ौक हमें किधर ।
गौर फरमाइए हुज़ूर,
इस तस्वीर में, मैं उनके साए में खड़ा हूँ,
वो हैं उजला नूर,
मैं स्याह अँधेरा,
बजा फरमाया आपने,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
वो बन जाऊँगा तो जुनूँ किसका रहेगा?
किसके अशआर, आयतें मान पढूंगा,
न उन में खुद को देखता हूँ,
न उनसा बन सकूंगा,
आपने कहा- "ग़ालिब के पोस्टर लगाने से मैं ग़ालिब नहीं बन जाऊँगा"
क्या कहा आपने, के दिल को सुकून पहुंचा है,
आपने ग़ालिब का और मेरा नाम, साथ जो ले लिया,
हिंदी में, अंग्रेजी में, या के साफ़ उर्दू में हो,
अब तो हम इसी धोखे में रहते हैं
लोग कहते हैं,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
उसका दिल कहाँ से लायें?
कहाँ है वो शौक़-औ-जिग़र,
न इल्म उर्दू का,
उन्स का ज़ौक हमें किधर ।
गौर फरमाइए हुज़ूर,
इस तस्वीर में, मैं उनके साए में खड़ा हूँ,
वो हैं उजला नूर,
मैं स्याह अँधेरा,
बजा फरमाया आपने,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
वो बन जाऊँगा तो जुनूँ किसका रहेगा?
किसके अशआर, आयतें मान पढूंगा,
न उन में खुद को देखता हूँ,
न उनसा बन सकूंगा,
आपने कहा- "ग़ालिब के पोस्टर लगाने से मैं ग़ालिब नहीं बन जाऊँगा"
क्या कहा आपने, के दिल को सुकून पहुंचा है,
आपने ग़ालिब का और मेरा नाम, साथ जो ले लिया,
हिंदी में, अंग्रेजी में, या के साफ़ उर्दू में हो,
अब तो हम इसी धोखे में रहते हैं
लोग कहते हैं,
ग़ालिब के पोस्टर लगाने से कोई ग़ालिब नहीं बन जाता।
सच कहते हैं ।
Saturday, March 19, 2011
ग़ालिब की हवेली - सोच

मैंने सोचा था, खूब lighting होगी,
गली क़ासिम जाँ में सिर्फ़ ग़ालिब के शेर,
आयातों की तरह पढ़े जाते होंगे,
उस गली की दुकानों में, ठेलों पर,
सिर्फ़ ग़ालिब की क़िताबें बिकती होंगी,
हवेली पर, rajnikant सा उनका भी,
ये बड़ा सा life-size poster लगा होगा,
दुनिया के तमाम शायर पहुंचे होंगे,
जब मैं जाऊँगा तो कोई बूढ़ा सा आदमी मुझसे कहेगा,
"मुझे लगता है आप यहाँ पहले भी आ चुके हैं,
आपकी दाढ़ी मिर्ज़ा साहब से मिलती है,
आपके लिए ये हवेली हमेशा खुली रहेगी"
ऐसा कुछ न हुआ........ Obviuosly.
न lighting, न ग़ालिब के शेर,
दुकानें थी, पर चप्पल और चश्मों की,
ठेले थे, पर उस पर लहसून बिक रहा था,
न poster, न मेरे अलावा कोई,
एक बूढ़ा सा आदमी ज़रूर बैठा था,
उम्मीद जगी मेरी,
मुझे देख कर भी वो कुछ नहीं बोला,
बड़ी देर बाद, उसने चुप्पी तोड़ी और बोला,
"आप सही वक़्त पर आ गए,
बस अब हवेली बंद ही कर रहा था" ।
Saturday, March 12, 2011
जेब से पुराना पर्चा निकला - version 2
आज जेब से एक पुराना पर्चा निकला
Jeans के साथ धुल गया था,
शायद एहसास भी साफ़ हो गए थे,
कैसे emotional से हैं हम,
कितने emotion निर्जीव सी चीज़ों से जोड़ देते हैं,
उन्हें याद बना कर रख लेते हैं,
नया pen खरीदा था तुमने, याद होगा न,
उस दिन से पहले बहुत बहाने बनाये थे,
मुझे तो तकरीबन यकीन दिला दिया था,
की हम में कुछ न था,
पर Pen खरीदते ही,
इस पर्चे पर सबसे पहले, मेरा नाम ही लिखा था,
ये पर्चा तो अब भी मेरे पास है,
पर तुम... कहाँ चले गए,
पर तुम कहाँ चले गए ।
Jeans के साथ धुल गया था,
शायद एहसास भी साफ़ हो गए थे,
कैसे emotional से हैं हम,
कितने emotion निर्जीव सी चीज़ों से जोड़ देते हैं,
उन्हें याद बना कर रख लेते हैं,
नया pen खरीदा था तुमने, याद होगा न,
उस दिन से पहले बहुत बहाने बनाये थे,
मुझे तो तकरीबन यकीन दिला दिया था,
की हम में कुछ न था,
पर Pen खरीदते ही,
इस पर्चे पर सबसे पहले, मेरा नाम ही लिखा था,
ये पर्चा तो अब भी मेरे पास है,
पर तुम... कहाँ चले गए,
पर तुम कहाँ चले गए ।
Friday, March 11, 2011
निकम्मा
पागल सड़कों पर लापता,
Random पान वालों से पूछता पता
दिल कम्बख्त,
मिल जाये तो साले को इधर भेजना,
इस हफ्ते का classified अच्छा है,
कहीं न कहीं तो लगा दूंगा निकम्मे को ।
Random पान वालों से पूछता पता
दिल कम्बख्त,
मिल जाये तो साले को इधर भेजना,
इस हफ्ते का classified अच्छा है,
कहीं न कहीं तो लगा दूंगा निकम्मे को ।
Wednesday, March 9, 2011
जेब से पुराना पर्चा निकला - Version 1

आज जेब से एक पुराना पर्चा निकला
Jeans के साथ धुल चुका था,
मरियल सा हो गया था, साबुन का पानी पी कर,
आधा हिस्सा ही मेरे हाथ आया,
अजीब सा लगता है, जब भी ये होता है
डर सा लगता है, की कोई छिपी हुई याद
झट से सामने न आ जाए
हिचकिचाते हुए खोला मैंने,
पेट से मुड़ा हुआ था
लिखा था, ...श्क है ।
पढ़ कर जैसे याद तर-औ-ताज़ा हो गयी,
उस दिन, काजल बह कर गाल काले कर चुका था,
कांपते हाथों से पकड़ा दिया था, ये ख़त मुझे
मैंने बिना पढ़े ही फाड़ दिया
टुकड़े हवा में उछाल दिए थे,
जानता था उस में क्या लिखा था,
उसके जाने के बाद, देर तक टुकड़े बटोरता रहा
आज पर्चे के साथ किस्सा याद आया तो,
उस से जुड़ा बस ग़म याद आया,
मेज़ से एक काग़ज़ का टुकड़ा उठाया,
एक अक्षर लिख कर,
tape से उसे पर्चे से जोड़ दिया,
अब लिखा था "इश्क़ है"
चुपचाप उसे पेट से मोड़ कर,
फिर Jeans की जेब में डाल दिया,
दोबारा कभी मिल गया तो कमबख्त,
"अश्क है" नहीं "इश्क़ है" ।
Friday, March 4, 2011
ईशान कोण
अब तो ३-४ साल हो गए हैं,
कमरे की दीवार पर मेरी नज़र सबसे पहले पड़ी थी,
ईशान कोण का एक निचला हिस्सा, ख़ुद-बा-ख़ुद,
धीरे धीरे, रह रह काला हुआ जाता था।
कई दफा उसे साफ़ करने की कोशिश भी की थी,
पर रह रह लौट आता था ।
एक रात जब मैं गहरी नींद में था, तो लगा जागा हूँ
किसी की धीमी आवाज़ सुनाई दी मुझको
आँखें बंद, कान खुले थे मेरे,
करवट ले, मैं फिर सो गया गहरी नींद,
फिर जागा सा था मैं,
उसने कहा - "अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
आँख खुली मेरी तो हथेलियाँ ठंडी थी
न आवाज़, न एहसास,
पर जैसे कोई पास बैठ कर सांस ले रहा था ।
इस बार दीवार की पुताई करवा दी ।
फिर उजली सी हो गयी ।
परछत्ती से मुझे फिर एक दिन, एक किताब मिली
वरक उसके सारे उजले थे
पर दीमक, सिरे कुतर गयी थी ।
महक पुराने कागज़ की, मेरे shelf में उस से बिखर गयी थी ।
पता नहीं क्यूँ रख ली थी मैंने ।
उस रात कुछ नींद ठीक से नहीं आई,
उठा रात को, तो बिजली नहीं थी घर में
कुछ सवा बजा होगा शायद,
shelf से माचिस निकाल कर, मोमबत्ती जला ली
क़िताब भी पीली लगी, उस पीली रौशनी में
पहले ही वर्क पर कुछ शब्दों की परछाईयाँ नज़र आई,
जैसे किसी ने पिछले वर्क पर, कलम ज्यादा दबा कर लिखा हो।
पढने की कोशिश की तो लिखा था
"अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
उस रात मैं सुबह सोया ।
अगले दिन देखा तो
कमरे का ईशान कोण, फिर काला सा नज़र आने लगा था ।
मैंने एक रात गहरी नींद में फिर कुछ सुना था शायद,
ठीक से याद नहीं पर बात बालों की हो रही थी
आँख खुली तो हथेलियाँ फिर से ठंडी थी,
फिर बगल में कोई सांस ले रहा था
पिछली बारिश में, उस कमरे की छत टपकने लगी
मैंने अपना बिस्तर उस कमरे से हटा लिया,
दिन भर बारिश होती, कमरे में अँधेरा रहता।
फिर रात भर जैसे काले बादल, कमरे में ही रहते,
फिर एक रात जम कर बारिश हुई,
शोर से मैं रात भर जागा रहा,
सुबह के कुछ ५ बजे होंगे, और मेरी आँख लगी
दिन भर बारिश होती रही,
मैं उठ नहीं पाया ।
दिन भर जैसे बातें सुन रहा था
दिन रात, वही बात ।
फिर उठा, गीली हथेलियाँ ।
वापिस उसी कमरे में फिर से बिस्तर डाल लिया मैंने,
कई रातें चैन से सोया ।
एक सुबह जब देखा, तो खाली क़िताब कहीं नहीं थी,
सारा घर उथल-पुथल कर डाला, पर न मिली
एक पल को तो ये लगा, ऐसी कोई क़िताब थी ही नहीं
फिर अपनी किताबों में देखा,
एक भी खाली वर्क़ नहीं था
कुछ खाली खाली सा लगा, क़िताब के न मिलने पर
पर धीरे धीरे सब फिर ठीक हो गया
कमरे का ईशान कोण फिर काला हो चला था
जो मेज़ पड़ा था दूसरे कोने में,
उसकी टांगें भी लड़खड़ाने लगी थी,
एक टांग के नीचे मोटा सा गत्ता रख कर,
उसे बराबर किया हुआ था,
पर जो टांग दीवार से लगी थी,
उसका पेट दीमक खा गयी थी,
मेरे shelf में भी लकड़ी का, बुरादा सा दिखने लगा था
अब तो कुछ करना पड़ेगा
या घर बदलना पड़ेगा
"मैं कुछ दिन अकेला रहना चाहता था"
रातों को सोना बंद कर दिया था कई महीनों से,
दिन में, सोता, तो ठंडी हथेलियों की आदत सी पड़ गयी थी
बातें सुनाई नहीं देती थी
घुटनों में बहुत दर्द रहने लगा था
बहुत ज़्यादा दर्द
वो क़िताब कभी मिली ही नहीं मुझको,
पर ढूँढ ज़रूर लूँगा,
कहाँ जायेगी, यहीं कहीं रख दी होगी मैंने
फिर एक दिन,
जैसे कहा उसने, और मैं थक कर बैठ गया,
ईशान कोण में ही सही, क्या फर्क पड़ता है
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
कमरे की दीवार पर मेरी नज़र सबसे पहले पड़ी थी,
ईशान कोण का एक निचला हिस्सा, ख़ुद-बा-ख़ुद,
धीरे धीरे, रह रह काला हुआ जाता था।
कई दफा उसे साफ़ करने की कोशिश भी की थी,
पर रह रह लौट आता था ।
एक रात जब मैं गहरी नींद में था, तो लगा जागा हूँ
किसी की धीमी आवाज़ सुनाई दी मुझको
आँखें बंद, कान खुले थे मेरे,
करवट ले, मैं फिर सो गया गहरी नींद,
फिर जागा सा था मैं,
उसने कहा - "अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
आँख खुली मेरी तो हथेलियाँ ठंडी थी
न आवाज़, न एहसास,
पर जैसे कोई पास बैठ कर सांस ले रहा था ।
इस बार दीवार की पुताई करवा दी ।
फिर उजली सी हो गयी ।
परछत्ती से मुझे फिर एक दिन, एक किताब मिली
वरक उसके सारे उजले थे
पर दीमक, सिरे कुतर गयी थी ।
महक पुराने कागज़ की, मेरे shelf में उस से बिखर गयी थी ।
पता नहीं क्यूँ रख ली थी मैंने ।
उस रात कुछ नींद ठीक से नहीं आई,
उठा रात को, तो बिजली नहीं थी घर में
कुछ सवा बजा होगा शायद,
shelf से माचिस निकाल कर, मोमबत्ती जला ली
क़िताब भी पीली लगी, उस पीली रौशनी में
पहले ही वर्क पर कुछ शब्दों की परछाईयाँ नज़र आई,
जैसे किसी ने पिछले वर्क पर, कलम ज्यादा दबा कर लिखा हो।
पढने की कोशिश की तो लिखा था
"अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
उस रात मैं सुबह सोया ।
अगले दिन देखा तो
कमरे का ईशान कोण, फिर काला सा नज़र आने लगा था ।
मैंने एक रात गहरी नींद में फिर कुछ सुना था शायद,
ठीक से याद नहीं पर बात बालों की हो रही थी
आँख खुली तो हथेलियाँ फिर से ठंडी थी,
फिर बगल में कोई सांस ले रहा था
पिछली बारिश में, उस कमरे की छत टपकने लगी
मैंने अपना बिस्तर उस कमरे से हटा लिया,
दिन भर बारिश होती, कमरे में अँधेरा रहता।
फिर रात भर जैसे काले बादल, कमरे में ही रहते,
फिर एक रात जम कर बारिश हुई,
शोर से मैं रात भर जागा रहा,
सुबह के कुछ ५ बजे होंगे, और मेरी आँख लगी
दिन भर बारिश होती रही,
मैं उठ नहीं पाया ।
दिन भर जैसे बातें सुन रहा था
दिन रात, वही बात ।
फिर उठा, गीली हथेलियाँ ।
वापिस उसी कमरे में फिर से बिस्तर डाल लिया मैंने,
कई रातें चैन से सोया ।
एक सुबह जब देखा, तो खाली क़िताब कहीं नहीं थी,
सारा घर उथल-पुथल कर डाला, पर न मिली
एक पल को तो ये लगा, ऐसी कोई क़िताब थी ही नहीं
फिर अपनी किताबों में देखा,
एक भी खाली वर्क़ नहीं था
कुछ खाली खाली सा लगा, क़िताब के न मिलने पर
पर धीरे धीरे सब फिर ठीक हो गया
कमरे का ईशान कोण फिर काला हो चला था
जो मेज़ पड़ा था दूसरे कोने में,
उसकी टांगें भी लड़खड़ाने लगी थी,
एक टांग के नीचे मोटा सा गत्ता रख कर,
उसे बराबर किया हुआ था,
पर जो टांग दीवार से लगी थी,
उसका पेट दीमक खा गयी थी,
मेरे shelf में भी लकड़ी का, बुरादा सा दिखने लगा था
अब तो कुछ करना पड़ेगा
या घर बदलना पड़ेगा
"मैं कुछ दिन अकेला रहना चाहता था"
रातों को सोना बंद कर दिया था कई महीनों से,
दिन में, सोता, तो ठंडी हथेलियों की आदत सी पड़ गयी थी
बातें सुनाई नहीं देती थी
घुटनों में बहुत दर्द रहने लगा था
बहुत ज़्यादा दर्द
वो क़िताब कभी मिली ही नहीं मुझको,
पर ढूँढ ज़रूर लूँगा,
कहाँ जायेगी, यहीं कहीं रख दी होगी मैंने
फिर एक दिन,
जैसे कहा उसने, और मैं थक कर बैठ गया,
ईशान कोण में ही सही, क्या फर्क पड़ता है
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
Wednesday, March 2, 2011
सेहर न हो
कभी यूँ भी आ मेरी आँखों में, की मेरी नज़र को खबर न हो,
मुझे एक रात नवाज़ दे, मगर उसके बाद सेहर न हो। - बशीर बद्र
पूरा चाँद हो, चाँद की Outline बनाएं हम,
हम पर चाँद की नज़र न हो ।
जागे रहें पूरे ३ पहर,
रात चौथा पहर न हो ।
ज़हर और सच का स्वाद एक सा होता है,
पर रात जो हो, ज़हर न हो ।
तेरे नाम के पर्चे लिख लिख कर समंदर में डाले हैं,
जिस पर तेरा नाम न हो, ऐसी एक लहर न हो ।
मुझे एक रात नवाज़ दे, मगर उसके बाद सेहर न हो। - बशीर बद्र
पूरा चाँद हो, चाँद की Outline बनाएं हम,
हम पर चाँद की नज़र न हो ।
जागे रहें पूरे ३ पहर,
रात चौथा पहर न हो ।
ज़हर और सच का स्वाद एक सा होता है,
पर रात जो हो, ज़हर न हो ।
तेरे नाम के पर्चे लिख लिख कर समंदर में डाले हैं,
जिस पर तेरा नाम न हो, ऐसी एक लहर न हो ।
Monday, February 28, 2011
काग़ज़

काग़ज़ पर अब कौन लिखता है,
काग़ज़ पर लिखने का ज़माना गया ।
हर वर्क़ के सिरे मुड़े मुड़े होते थे,
गुस्सा आता था जब कोई रीढ़ की हड्डी पकड़,
किताब को पेट के बल रख कर छोड़ देता था,
window sill पर १ चाय का कप पड़ा हो,
साथ हो पड़ी हो एक क़िताब,
जिसमें शब्द छपे न हों, हाथ से लिखे हों,
इस JPEG Image को देख कर, या सोच कर,
एक मस्त वाली Feeling आती है न,
धीरे-धीरे हवा चले, पन्ने उडें,
हवा के मोड़ से वो भी मुड़ें,
कुछ अक्षर टूटे-टूटे हों,
कहीं शिरोरेखा अक्षरों को बिना छुए ही गुज़र जाए,
कहीं कुछ अक्षर ऐसे हों,
जैसे उन्हें फांसी लग गयी हो,
कहीं मात्रा की मात्रा ही उतर जाए,
पर इन त्रुटियों में अब,
शायद खूबसूरती नहीं रही,
अब तो सब छपा हुआ पढ़ते हैं,
सब Perfect जो चाहिए।
इतना कुछ मिलता है Stationery की दुकानों में,
Hand-made paper की क़िताबें,
और तरह तरह के पेंस तो पूछो मत,
देख कर ही लिखने का मन करता है,
और हाथों से लिखे शब्द तो,
खींचते हैं अपनी ओर,
लिखने वाले की क्षमता के हिसाब से,
जो कमियां रह जाती हैं,
उनका हुस्न अब किताबों में नहीं रहा,
अब क़िताब के पन्ने निकल कर बिखर जाएँ,
तो दिल पसीजता नहीं इतना,
कल, एक क़िताब औंधे मुंह पड़ी थी,
मैंने सोचा एक पल,
फिर सोचा, पड़ी रहे ।
ज्यादा नुख्सां हुआ, तो एक नयी Copy ख़रीद लूँगा,
कई छपी हुई क़िताबें मिल जायेंगी
क्यूंकि काग़ज़ पर अब कौन लिखता है,
काग़ज़ पर लिखने का ज़माना गया ।
Subscribe to:
Posts (Atom)