आज जेब से एक पुराना पर्चा निकला
Jeans के साथ धुल गया था,
शायद एहसास भी साफ़ हो गए थे,
कैसे emotional से हैं हम,
कितने emotion निर्जीव सी चीज़ों से जोड़ देते हैं,
उन्हें याद बना कर रख लेते हैं,
नया pen खरीदा था तुमने, याद होगा न,
उस दिन से पहले बहुत बहाने बनाये थे,
मुझे तो तकरीबन यकीन दिला दिया था,
की हम में कुछ न था,
पर Pen खरीदते ही,
इस पर्चे पर सबसे पहले, मेरा नाम ही लिखा था,
ये पर्चा तो अब भी मेरे पास है,
पर तुम... कहाँ चले गए,
पर तुम कहाँ चले गए ।
Saturday, March 12, 2011
Friday, March 11, 2011
निकम्मा
पागल सड़कों पर लापता,
Random पान वालों से पूछता पता
दिल कम्बख्त,
मिल जाये तो साले को इधर भेजना,
इस हफ्ते का classified अच्छा है,
कहीं न कहीं तो लगा दूंगा निकम्मे को ।
Random पान वालों से पूछता पता
दिल कम्बख्त,
मिल जाये तो साले को इधर भेजना,
इस हफ्ते का classified अच्छा है,
कहीं न कहीं तो लगा दूंगा निकम्मे को ।
Wednesday, March 9, 2011
जेब से पुराना पर्चा निकला - Version 1

आज जेब से एक पुराना पर्चा निकला
Jeans के साथ धुल चुका था,
मरियल सा हो गया था, साबुन का पानी पी कर,
आधा हिस्सा ही मेरे हाथ आया,
अजीब सा लगता है, जब भी ये होता है
डर सा लगता है, की कोई छिपी हुई याद
झट से सामने न आ जाए
हिचकिचाते हुए खोला मैंने,
पेट से मुड़ा हुआ था
लिखा था, ...श्क है ।
पढ़ कर जैसे याद तर-औ-ताज़ा हो गयी,
उस दिन, काजल बह कर गाल काले कर चुका था,
कांपते हाथों से पकड़ा दिया था, ये ख़त मुझे
मैंने बिना पढ़े ही फाड़ दिया
टुकड़े हवा में उछाल दिए थे,
जानता था उस में क्या लिखा था,
उसके जाने के बाद, देर तक टुकड़े बटोरता रहा
आज पर्चे के साथ किस्सा याद आया तो,
उस से जुड़ा बस ग़म याद आया,
मेज़ से एक काग़ज़ का टुकड़ा उठाया,
एक अक्षर लिख कर,
tape से उसे पर्चे से जोड़ दिया,
अब लिखा था "इश्क़ है"
चुपचाप उसे पेट से मोड़ कर,
फिर Jeans की जेब में डाल दिया,
दोबारा कभी मिल गया तो कमबख्त,
"अश्क है" नहीं "इश्क़ है" ।
Friday, March 4, 2011
ईशान कोण
अब तो ३-४ साल हो गए हैं,
कमरे की दीवार पर मेरी नज़र सबसे पहले पड़ी थी,
ईशान कोण का एक निचला हिस्सा, ख़ुद-बा-ख़ुद,
धीरे धीरे, रह रह काला हुआ जाता था।
कई दफा उसे साफ़ करने की कोशिश भी की थी,
पर रह रह लौट आता था ।
एक रात जब मैं गहरी नींद में था, तो लगा जागा हूँ
किसी की धीमी आवाज़ सुनाई दी मुझको
आँखें बंद, कान खुले थे मेरे,
करवट ले, मैं फिर सो गया गहरी नींद,
फिर जागा सा था मैं,
उसने कहा - "अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
आँख खुली मेरी तो हथेलियाँ ठंडी थी
न आवाज़, न एहसास,
पर जैसे कोई पास बैठ कर सांस ले रहा था ।
इस बार दीवार की पुताई करवा दी ।
फिर उजली सी हो गयी ।
परछत्ती से मुझे फिर एक दिन, एक किताब मिली
वरक उसके सारे उजले थे
पर दीमक, सिरे कुतर गयी थी ।
महक पुराने कागज़ की, मेरे shelf में उस से बिखर गयी थी ।
पता नहीं क्यूँ रख ली थी मैंने ।
उस रात कुछ नींद ठीक से नहीं आई,
उठा रात को, तो बिजली नहीं थी घर में
कुछ सवा बजा होगा शायद,
shelf से माचिस निकाल कर, मोमबत्ती जला ली
क़िताब भी पीली लगी, उस पीली रौशनी में
पहले ही वर्क पर कुछ शब्दों की परछाईयाँ नज़र आई,
जैसे किसी ने पिछले वर्क पर, कलम ज्यादा दबा कर लिखा हो।
पढने की कोशिश की तो लिखा था
"अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
उस रात मैं सुबह सोया ।
अगले दिन देखा तो
कमरे का ईशान कोण, फिर काला सा नज़र आने लगा था ।
मैंने एक रात गहरी नींद में फिर कुछ सुना था शायद,
ठीक से याद नहीं पर बात बालों की हो रही थी
आँख खुली तो हथेलियाँ फिर से ठंडी थी,
फिर बगल में कोई सांस ले रहा था
पिछली बारिश में, उस कमरे की छत टपकने लगी
मैंने अपना बिस्तर उस कमरे से हटा लिया,
दिन भर बारिश होती, कमरे में अँधेरा रहता।
फिर रात भर जैसे काले बादल, कमरे में ही रहते,
फिर एक रात जम कर बारिश हुई,
शोर से मैं रात भर जागा रहा,
सुबह के कुछ ५ बजे होंगे, और मेरी आँख लगी
दिन भर बारिश होती रही,
मैं उठ नहीं पाया ।
दिन भर जैसे बातें सुन रहा था
दिन रात, वही बात ।
फिर उठा, गीली हथेलियाँ ।
वापिस उसी कमरे में फिर से बिस्तर डाल लिया मैंने,
कई रातें चैन से सोया ।
एक सुबह जब देखा, तो खाली क़िताब कहीं नहीं थी,
सारा घर उथल-पुथल कर डाला, पर न मिली
एक पल को तो ये लगा, ऐसी कोई क़िताब थी ही नहीं
फिर अपनी किताबों में देखा,
एक भी खाली वर्क़ नहीं था
कुछ खाली खाली सा लगा, क़िताब के न मिलने पर
पर धीरे धीरे सब फिर ठीक हो गया
कमरे का ईशान कोण फिर काला हो चला था
जो मेज़ पड़ा था दूसरे कोने में,
उसकी टांगें भी लड़खड़ाने लगी थी,
एक टांग के नीचे मोटा सा गत्ता रख कर,
उसे बराबर किया हुआ था,
पर जो टांग दीवार से लगी थी,
उसका पेट दीमक खा गयी थी,
मेरे shelf में भी लकड़ी का, बुरादा सा दिखने लगा था
अब तो कुछ करना पड़ेगा
या घर बदलना पड़ेगा
"मैं कुछ दिन अकेला रहना चाहता था"
रातों को सोना बंद कर दिया था कई महीनों से,
दिन में, सोता, तो ठंडी हथेलियों की आदत सी पड़ गयी थी
बातें सुनाई नहीं देती थी
घुटनों में बहुत दर्द रहने लगा था
बहुत ज़्यादा दर्द
वो क़िताब कभी मिली ही नहीं मुझको,
पर ढूँढ ज़रूर लूँगा,
कहाँ जायेगी, यहीं कहीं रख दी होगी मैंने
फिर एक दिन,
जैसे कहा उसने, और मैं थक कर बैठ गया,
ईशान कोण में ही सही, क्या फर्क पड़ता है
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
कमरे की दीवार पर मेरी नज़र सबसे पहले पड़ी थी,
ईशान कोण का एक निचला हिस्सा, ख़ुद-बा-ख़ुद,
धीरे धीरे, रह रह काला हुआ जाता था।
कई दफा उसे साफ़ करने की कोशिश भी की थी,
पर रह रह लौट आता था ।
एक रात जब मैं गहरी नींद में था, तो लगा जागा हूँ
किसी की धीमी आवाज़ सुनाई दी मुझको
आँखें बंद, कान खुले थे मेरे,
करवट ले, मैं फिर सो गया गहरी नींद,
फिर जागा सा था मैं,
उसने कहा - "अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
आँख खुली मेरी तो हथेलियाँ ठंडी थी
न आवाज़, न एहसास,
पर जैसे कोई पास बैठ कर सांस ले रहा था ।
इस बार दीवार की पुताई करवा दी ।
फिर उजली सी हो गयी ।
परछत्ती से मुझे फिर एक दिन, एक किताब मिली
वरक उसके सारे उजले थे
पर दीमक, सिरे कुतर गयी थी ।
महक पुराने कागज़ की, मेरे shelf में उस से बिखर गयी थी ।
पता नहीं क्यूँ रख ली थी मैंने ।
उस रात कुछ नींद ठीक से नहीं आई,
उठा रात को, तो बिजली नहीं थी घर में
कुछ सवा बजा होगा शायद,
shelf से माचिस निकाल कर, मोमबत्ती जला ली
क़िताब भी पीली लगी, उस पीली रौशनी में
पहले ही वर्क पर कुछ शब्दों की परछाईयाँ नज़र आई,
जैसे किसी ने पिछले वर्क पर, कलम ज्यादा दबा कर लिखा हो।
पढने की कोशिश की तो लिखा था
"अब कुछ दिन अकेली रहना चाहती हूँ "
उस रात मैं सुबह सोया ।
अगले दिन देखा तो
कमरे का ईशान कोण, फिर काला सा नज़र आने लगा था ।
मैंने एक रात गहरी नींद में फिर कुछ सुना था शायद,
ठीक से याद नहीं पर बात बालों की हो रही थी
आँख खुली तो हथेलियाँ फिर से ठंडी थी,
फिर बगल में कोई सांस ले रहा था
पिछली बारिश में, उस कमरे की छत टपकने लगी
मैंने अपना बिस्तर उस कमरे से हटा लिया,
दिन भर बारिश होती, कमरे में अँधेरा रहता।
फिर रात भर जैसे काले बादल, कमरे में ही रहते,
फिर एक रात जम कर बारिश हुई,
शोर से मैं रात भर जागा रहा,
सुबह के कुछ ५ बजे होंगे, और मेरी आँख लगी
दिन भर बारिश होती रही,
मैं उठ नहीं पाया ।
दिन भर जैसे बातें सुन रहा था
दिन रात, वही बात ।
फिर उठा, गीली हथेलियाँ ।
वापिस उसी कमरे में फिर से बिस्तर डाल लिया मैंने,
कई रातें चैन से सोया ।
एक सुबह जब देखा, तो खाली क़िताब कहीं नहीं थी,
सारा घर उथल-पुथल कर डाला, पर न मिली
एक पल को तो ये लगा, ऐसी कोई क़िताब थी ही नहीं
फिर अपनी किताबों में देखा,
एक भी खाली वर्क़ नहीं था
कुछ खाली खाली सा लगा, क़िताब के न मिलने पर
पर धीरे धीरे सब फिर ठीक हो गया
कमरे का ईशान कोण फिर काला हो चला था
जो मेज़ पड़ा था दूसरे कोने में,
उसकी टांगें भी लड़खड़ाने लगी थी,
एक टांग के नीचे मोटा सा गत्ता रख कर,
उसे बराबर किया हुआ था,
पर जो टांग दीवार से लगी थी,
उसका पेट दीमक खा गयी थी,
मेरे shelf में भी लकड़ी का, बुरादा सा दिखने लगा था
अब तो कुछ करना पड़ेगा
या घर बदलना पड़ेगा
"मैं कुछ दिन अकेला रहना चाहता था"
रातों को सोना बंद कर दिया था कई महीनों से,
दिन में, सोता, तो ठंडी हथेलियों की आदत सी पड़ गयी थी
बातें सुनाई नहीं देती थी
घुटनों में बहुत दर्द रहने लगा था
बहुत ज़्यादा दर्द
वो क़िताब कभी मिली ही नहीं मुझको,
पर ढूँढ ज़रूर लूँगा,
कहाँ जायेगी, यहीं कहीं रख दी होगी मैंने
फिर एक दिन,
जैसे कहा उसने, और मैं थक कर बैठ गया,
ईशान कोण में ही सही, क्या फर्क पड़ता है
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
कौन सी ये कालिक मुझ पर लग जायेगी ।
Wednesday, March 2, 2011
सेहर न हो
कभी यूँ भी आ मेरी आँखों में, की मेरी नज़र को खबर न हो,
मुझे एक रात नवाज़ दे, मगर उसके बाद सेहर न हो। - बशीर बद्र
पूरा चाँद हो, चाँद की Outline बनाएं हम,
हम पर चाँद की नज़र न हो ।
जागे रहें पूरे ३ पहर,
रात चौथा पहर न हो ।
ज़हर और सच का स्वाद एक सा होता है,
पर रात जो हो, ज़हर न हो ।
तेरे नाम के पर्चे लिख लिख कर समंदर में डाले हैं,
जिस पर तेरा नाम न हो, ऐसी एक लहर न हो ।
मुझे एक रात नवाज़ दे, मगर उसके बाद सेहर न हो। - बशीर बद्र
पूरा चाँद हो, चाँद की Outline बनाएं हम,
हम पर चाँद की नज़र न हो ।
जागे रहें पूरे ३ पहर,
रात चौथा पहर न हो ।
ज़हर और सच का स्वाद एक सा होता है,
पर रात जो हो, ज़हर न हो ।
तेरे नाम के पर्चे लिख लिख कर समंदर में डाले हैं,
जिस पर तेरा नाम न हो, ऐसी एक लहर न हो ।
Monday, February 28, 2011
काग़ज़

काग़ज़ पर अब कौन लिखता है,
काग़ज़ पर लिखने का ज़माना गया ।
हर वर्क़ के सिरे मुड़े मुड़े होते थे,
गुस्सा आता था जब कोई रीढ़ की हड्डी पकड़,
किताब को पेट के बल रख कर छोड़ देता था,
window sill पर १ चाय का कप पड़ा हो,
साथ हो पड़ी हो एक क़िताब,
जिसमें शब्द छपे न हों, हाथ से लिखे हों,
इस JPEG Image को देख कर, या सोच कर,
एक मस्त वाली Feeling आती है न,
धीरे-धीरे हवा चले, पन्ने उडें,
हवा के मोड़ से वो भी मुड़ें,
कुछ अक्षर टूटे-टूटे हों,
कहीं शिरोरेखा अक्षरों को बिना छुए ही गुज़र जाए,
कहीं कुछ अक्षर ऐसे हों,
जैसे उन्हें फांसी लग गयी हो,
कहीं मात्रा की मात्रा ही उतर जाए,
पर इन त्रुटियों में अब,
शायद खूबसूरती नहीं रही,
अब तो सब छपा हुआ पढ़ते हैं,
सब Perfect जो चाहिए।
इतना कुछ मिलता है Stationery की दुकानों में,
Hand-made paper की क़िताबें,
और तरह तरह के पेंस तो पूछो मत,
देख कर ही लिखने का मन करता है,
और हाथों से लिखे शब्द तो,
खींचते हैं अपनी ओर,
लिखने वाले की क्षमता के हिसाब से,
जो कमियां रह जाती हैं,
उनका हुस्न अब किताबों में नहीं रहा,
अब क़िताब के पन्ने निकल कर बिखर जाएँ,
तो दिल पसीजता नहीं इतना,
कल, एक क़िताब औंधे मुंह पड़ी थी,
मैंने सोचा एक पल,
फिर सोचा, पड़ी रहे ।
ज्यादा नुख्सां हुआ, तो एक नयी Copy ख़रीद लूँगा,
कई छपी हुई क़िताबें मिल जायेंगी
क्यूंकि काग़ज़ पर अब कौन लिखता है,
काग़ज़ पर लिखने का ज़माना गया ।
Saturday, February 19, 2011
हरिवंश
जब मैं छोटा था,
"आ रही रवि की सवारी" पढ़ कर पागल हो गया था,
एक ही दिन में मानो,
अन्दर के कवी महोदय जाग उठे,
"आ रही चाँद की सवारी लिख डाली"
... हंसी आती है ।
कुछ साल बाद,
दिनकर, पन्त, निराला, महादेवी, जयेसी को पढ़ा,
MA हिंदी कर रही थी माँ,
शुद्ध हिंदी तो समझ न आई,
पर चस्खा लग गया,
'नीड़ का निर्माण', 'निशा निमंत्रण', 'एकांत संगीत'
क्या भूलूं, क्या याद करूँ,
मैंने तो मानो major कर डाला,
फिर कुछ सालों बाद,
हाथ लगी मधुशाला,
सारी घोल कर पी ली,
अब तक बेसुध हूँ ।
छायावाद, हालावाद, अब भी नहीं समझता मैं
पता नहीं कब, छायावाद शब्दों में आ गया,
फिर हाल ही में पढ़ी,
'रात आधी खींच कर मेरी हथेली,
... फिर 'रवि की सवारी' याद आ गयी ।
जिसे पढ़ कर लिखना शुरू किया था,
'रात आधी' पढ़ कर लगा,
लिखना छोड़ दूं ।
हरिवंश के बारे में पढ़ना शुरू किया,
ये सोच कर के,
कहीं से कोई connection ही निकल आये,
कुछ तो हो जो एक जैसा हो,
ख्याल न सही, शब्द ही सही,
सोच की गहरायी न सही,
छायावाद न सही, पर कुछ तो हो ।
बात फिल्मी है, पर क्या फ़र्क पड़ता है,
बात सच तो है
उसका जन्मदिन भी 27 नवम्बर का है ।
"आ रही रवि की सवारी" पढ़ कर पागल हो गया था,
एक ही दिन में मानो,
अन्दर के कवी महोदय जाग उठे,
"आ रही चाँद की सवारी लिख डाली"
... हंसी आती है ।
कुछ साल बाद,
दिनकर, पन्त, निराला, महादेवी, जयेसी को पढ़ा,
MA हिंदी कर रही थी माँ,
शुद्ध हिंदी तो समझ न आई,
पर चस्खा लग गया,
'नीड़ का निर्माण', 'निशा निमंत्रण', 'एकांत संगीत'
क्या भूलूं, क्या याद करूँ,
मैंने तो मानो major कर डाला,
फिर कुछ सालों बाद,
हाथ लगी मधुशाला,
सारी घोल कर पी ली,
अब तक बेसुध हूँ ।
छायावाद, हालावाद, अब भी नहीं समझता मैं
पता नहीं कब, छायावाद शब्दों में आ गया,
फिर हाल ही में पढ़ी,
'रात आधी खींच कर मेरी हथेली,
... फिर 'रवि की सवारी' याद आ गयी ।
जिसे पढ़ कर लिखना शुरू किया था,
'रात आधी' पढ़ कर लगा,
लिखना छोड़ दूं ।
हरिवंश के बारे में पढ़ना शुरू किया,
ये सोच कर के,
कहीं से कोई connection ही निकल आये,
कुछ तो हो जो एक जैसा हो,
ख्याल न सही, शब्द ही सही,
सोच की गहरायी न सही,
छायावाद न सही, पर कुछ तो हो ।
बात फिल्मी है, पर क्या फ़र्क पड़ता है,
बात सच तो है
उसका जन्मदिन भी 27 नवम्बर का है ।
उर्दू

उर्दू में अपना सुकून ढूँढता हूँ,
इस मौसिक़ी से सराबोर भाषा में
अपना खोया जूनून ढूँढता हूँ .
ज़फर की शायरी का खून ?
नज़ाकत में आने वाला 'नून' ?
ग़ालिब के अशआरों का मजमून ?
न ऍन, गेन, का हुस्न है मुझ में
इस मौसिक़ी से सराबोर भाषा में
अपना खोया जूनून ढूँढता हूँ .
ज़फर की शायरी का खून ?
नज़ाकत में आने वाला 'नून' ?
ग़ालिब के अशआरों का मजमून ?
न ऍन, गेन, का हुस्न है मुझ में
न जीन, शीन से खूबसूरत मोड़
न गाफ़ लिखने का तोड़
न गोल 'ये' का जज़्बा,
जो अक्षर का लिंग बदल सकूं
न फिरंगी फ़ारसी का हम्ज़ा,
न 'छे' से पेट में बिंदु हैं,
न 'खे' सा सर पर टीका
'दो चश्म हे' सा भी नहीं दिखता मैं
'से' सा भी तो नहीं बिछता मैं
शायद हर्फों में न हूँ,
शायरी में छिपा हूँ
पर नज़्मों या रुबाई के साथ भी तुक नहीं बैठता मेरा,
ग़ज़ल के बहाव से भी अनजान हूँ
जानता हूँ, शेहेंशाह नहीं हूँ कोई,
इसी लिए नहीं ढूँढा ख़ुद को कसीदों में
इतना नहीं मैं शैतान हूँ
न किसी शायर की मसनवी में
न बोलचाल वाली लखनवी में
न आधे अक्षर का डर हूँ,
मैं वो हूँ,
जो वक़्त की मार से,
सबसे पहले वर्क से मिट जाता हूँ,
जो न मतलब बदले,
न सबब बदले,
लिखते हुए कलम फिसले तो मैं
अक्षर से लिपट जाता हूँ
बोलने वाले के गले को खटकता हूँ,
उर्दू का ज़ौक कहते हैं कुछ लोग,
ज़र्रा हूँ छोटा सा,
बस छोटा सा नुख्ता हूँ .
Wednesday, February 16, 2011
सोज़ को google कर लो
कल किसी ने मुझसे पुछा - सोज़ का मतलब क्या है
मैंने कहा, मुझे नहीं पता - Google कर लो ।
हाँ हाँ ... मैं उन बेवकूफों में से हूँ,
जो ग़म और मलाल नहीं पालते,
गर ये दोनों मिल जाएँ राह में,
तो अनजान मार कर निकल जाता हूँ ।
8 GB की ज़िन्दगी में अगर 6 GB सोज़ होगा,
तो बचे 2 GB में सिर्फ मरना रोज़ होगा ।
इस्सी लिए भाई हम न पड़ते इन लफड़ों में
सीधी सी बात है, मैंने कह दिया
सोज़ का मतलब चाहिए तो - Google कर लो ।
मैंने कहा, मुझे नहीं पता - Google कर लो ।
हाँ हाँ ... मैं उन बेवकूफों में से हूँ,
जो ग़म और मलाल नहीं पालते,
गर ये दोनों मिल जाएँ राह में,
तो अनजान मार कर निकल जाता हूँ ।
8 GB की ज़िन्दगी में अगर 6 GB सोज़ होगा,
तो बचे 2 GB में सिर्फ मरना रोज़ होगा ।
इस्सी लिए भाई हम न पड़ते इन लफड़ों में
सीधी सी बात है, मैंने कह दिया
सोज़ का मतलब चाहिए तो - Google कर लो ।
Tuesday, February 15, 2011
रिक्त

मेरा स्थान मुझको साधे,
अतिरिक्त रहे, बस रिक्त रहे ।
एक ही पल में किस मोड़ पर,
आ कर मैं खड़ी हो गयी,
सालों का तो पता नहीं,
पर सब ने कहा - मैं बड़ी हो गयी
शीशे से लाज आने लगी,
जिस पिता की आँखों में प्रेम था,
उस में चिंता आज आने लगी ।
जैसे सपनों से नयन भरे,
लेकर पग डरे डरे,
राजमहल में आई मैं,
तेरहवीं रानी कहलाई मैं ।
हर रानी सा मेरा भी,
ये! बड़ा सा कमरा था,
गहनों का संदूक अलग,
रूप आपों-आप संवरा था,
बस एक बार देखा था उनको,
आँखों में तेज, चन्दन था माथे पर,
तोंद थी हलकी सी, तलवार दाईं तरफ लगाते थे,
शायद बायें हाथ से खाते थे ।
कुछ तो था नयनों में उनके,
मुझं पर पड़े थे, ३ बार गिन के,
मैं तो मानो जम गयी,
जब भी मुझ पर उनके नयन पड़े,
आंसू निकले बड़े बड़े ।
बाक़ी की सब मुझको,
तेरहवीं कह-कह छेड़ा करतीं,
पकड़ कलाई रोज़ मेरी,
बाज़ू को रह-रह टेढ़ा करतीं,
एक तो थी ४० साल की डायन,
पान चबा, पढ़ती रोज़ रामायण
कैकयी से था प्रेम उसे,
बहु समझती थी ससुरी मुझे ।
नाम किसी ने न पुछा मेरा,
अच्छा है, रिश्ता न जुड़ा,
मैं सांप-सीढ़ी में हमेशा हार जाती,
जो आती, बाज़ी मार जाती।
एक सुबह जब उठी मैं,
सिन्दूर का डिब्बा बिखरा पड़ा था,
फर्श लहुलुहान हुआ पड़ा था,
फिर देखा तो बिस्तर पर,
छींटें पड़ीं थीं सिन्दूर की,
पर जब जाना सच मैंने, तो डर भागी मैं,
पहली रानी के कमरे में
खूब हंसी वो पहले तो,
कहा - अब हर महीने होगा ये ,
फिर भेजा किसी को, कुंवर से कहने को ।
३ महीने ब्याह को हुए,
रोज़ अकेली सोयी थी,
आज अमावस्या की रात पता चला,
राजाजी ने बुलवाया है ।
रात न जाने क्या हुआ,
प्रेम से हाथ अब भी कांप रहे थे,
आती थी अटखेली अब भी,
रगों में जैसे सांप रहे थे,
शीशा देखा तो देखा - शरमा रही थी,
बाहर से दो-चार आवाजें,
नाम मेरा बुला रही थी,
"मेरा नाम कैसे पता था इनको?
मैंने तो न बताया था कभी,
उन में क्या एक हो गयी मैं?
अब न रही मैं तेरहवीं? "
दोपहर पता चला के वो नहीं लौटेंगे अब ।
नीति उनको खा गयी,
आंसू न आये,
हलकी सी उदासी पर छा गयी,
अगले दिन उनके शरीर के साथ,
बारह शरीर और जले,
ऐसा वो कह गए थे - के मेरा नाम रहे १२ से परे,
मैं महाराज के पास गयी,
हिम्मत जुटा कर कह डाला उनसे,
" मेरा स्थान मुझको साधे,
जलने वालों की सूची में मेरे नाम का स्थान
अतिरिक्त रहे, बस रिक्त रहे ।
आज भी रिक्त है स्थान मेरा
अब भी जल रही हूँ मैं।
अब भी जल रही हूँ मैं ।
Tuesday, February 8, 2011
अलमारी
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
चुपचाप पड़ा रहूँगा,
जहाँ रखेगा मुझे
अपनी सिलवटों की आदत भी डाल लूँगा,
न पहन रोज़ाना मुझे,
न मैला कर, न धुलवाना पड़े,
न उतारना पड़े मुझे
कुछ भी नया ले आ,
मुझे हर रंग से ढक दे
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
सिरे उधड़ने लगे हैं अब,
किसी और का रंग भी चढ़ गया है मुझ पर,
पानी में डूब कर अब फूलता नहीं पहले सा,
कच्ची धुप में, सर्द हवा में, झूलता नहीं पहले सा
ज़्यादा जगह नहीं लूँगा,
दब कर छोटा हो जाऊँगा,
पड़ा रहूँगा, नज़र न आऊँगा,
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
धीरे धीरे याद से मिट जाऊँगा,
मेरी आवाज़ भी नहीं पहुंचेगी तुझ तक,
मेरे सवाल भी दब के चुप हो जायेंगे,
मुझे देख कर किसी की बात याद न आएगी,
मेरे रंग से जुड़े जज़्बात भूल जाएगा
अलमारी की महक मैं सोख लूँगा,
उसे अपनी महक बना कर पी लूँगा,
अब तुझ से दूर रहने की आदत हो चली है,
सांस लूँगा, जी लूँगा,
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
हर कोई मुझे तुझसे दूर करने की बात करता है
इस दुनिया से यूँ भी थक गया हूँ मैं,
तेरी अलमारी,
तेरा सामान,
तेरी महक,
सब कुछ तुझ से भर लूँगा,
हाथ बाँध कर, गर्दन झुका कर,
मैं फिर चैन से मर लूँगा,
न धुप, न हवा की अब ज़रुरत है
बस मुझे मेरी जगह दे दे, इस अलमारी में,
तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
मैं नहीं जंचता साथ तेरे,
मेरी बाजुओं से लम्बे हैं हाथ तेरे,
पर मैं तो जीवन बाँध चुका हूँ,
सारी सीमा फांद चुका हूँ,
न मुश्किल हो मुझसे,
न तकलीफ़ दूं,
मुझसे जुडा कोई फैसला न लेना पड़े,
मैं रहूँ वहां, जहाँ तुझे लगे मैं नहीं रहा,
मैं रहूँ वहां, तेरे जगह न लूं जहाँ,
मैं रहूँ वहां, जहाँ मुझे रख कर तू भूल जाए,
मेरी गलती पर न कभी तेरी नज़र जाए,
अँधेरे में जब मैं डर जागूँ,
मेरे साथ तू न डर जाए,
घर में रहूँ, तेरी सोच में न रहूँ,
तेरे साथ रहूँ, तेरे साथ न रहूँ,
तेरे सामान में रहूँ,
तेरे ध्यान में न रहूँ,
मैं रहूँ वहां, जहाँ न रहूँ,
इसी लिए,
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
सब कुछ लाद दे मुझ पर,
सारे रंगों में दबा दे मुझे
ख्याल न रख, चिंता न कर,
बस मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
चुपचाप पड़ा रहूँगा,
जहाँ रखेगा मुझे
अपनी सिलवटों की आदत भी डाल लूँगा,
न पहन रोज़ाना मुझे,
न मैला कर, न धुलवाना पड़े,
न उतारना पड़े मुझे
कुछ भी नया ले आ,
मुझे हर रंग से ढक दे
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
सिरे उधड़ने लगे हैं अब,
किसी और का रंग भी चढ़ गया है मुझ पर,
पानी में डूब कर अब फूलता नहीं पहले सा,
कच्ची धुप में, सर्द हवा में, झूलता नहीं पहले सा
ज़्यादा जगह नहीं लूँगा,
दब कर छोटा हो जाऊँगा,
पड़ा रहूँगा, नज़र न आऊँगा,
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
धीरे धीरे याद से मिट जाऊँगा,
मेरी आवाज़ भी नहीं पहुंचेगी तुझ तक,
मेरे सवाल भी दब के चुप हो जायेंगे,
मुझे देख कर किसी की बात याद न आएगी,
मेरे रंग से जुड़े जज़्बात भूल जाएगा
अलमारी की महक मैं सोख लूँगा,
उसे अपनी महक बना कर पी लूँगा,
अब तुझ से दूर रहने की आदत हो चली है,
सांस लूँगा, जी लूँगा,
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
हर कोई मुझे तुझसे दूर करने की बात करता है
इस दुनिया से यूँ भी थक गया हूँ मैं,
तेरी अलमारी,
तेरा सामान,
तेरी महक,
सब कुछ तुझ से भर लूँगा,
हाथ बाँध कर, गर्दन झुका कर,
मैं फिर चैन से मर लूँगा,
न धुप, न हवा की अब ज़रुरत है
बस मुझे मेरी जगह दे दे, इस अलमारी में,
तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
मैं नहीं जंचता साथ तेरे,
मेरी बाजुओं से लम्बे हैं हाथ तेरे,
पर मैं तो जीवन बाँध चुका हूँ,
सारी सीमा फांद चुका हूँ,
न मुश्किल हो मुझसे,
न तकलीफ़ दूं,
मुझसे जुडा कोई फैसला न लेना पड़े,
मैं रहूँ वहां, जहाँ तुझे लगे मैं नहीं रहा,
मैं रहूँ वहां, तेरे जगह न लूं जहाँ,
मैं रहूँ वहां, जहाँ मुझे रख कर तू भूल जाए,
मेरी गलती पर न कभी तेरी नज़र जाए,
अँधेरे में जब मैं डर जागूँ,
मेरे साथ तू न डर जाए,
घर में रहूँ, तेरी सोच में न रहूँ,
तेरे साथ रहूँ, तेरे साथ न रहूँ,
तेरे सामान में रहूँ,
तेरे ध्यान में न रहूँ,
मैं रहूँ वहां, जहाँ न रहूँ,
इसी लिए,
मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
सब कुछ लाद दे मुझ पर,
सारे रंगों में दबा दे मुझे
ख्याल न रख, चिंता न कर,
बस मुझे तय करके अपनी अलमारी में रख ले।
Sunday, January 23, 2011
गंगा सागर एक बार
कह गए पंडित, संत सभी,
मैला गंद, कपटी संसार,
मोक्ष मिले, मन धुले,
पञ्च-स्नानी, कह गए महा ग्यानी,
जो करना हो बेड़ा पार,
तो सब तीर्थ बार बार,
गंगा सागर एक बार ।
भगीरथ कुल का एक युवराज,
छोड़ कर सारे राज - काज,
शिव वंदन में जुट गया,
फिर निकली गंगा,
बैकुंठ का द्वार भी उठ गया।
एक डुबकी कर दे संहार,
सब तीर्थ बार बार,
गंगा सागर एक बार।
पाप धुले, पापी का क्या?
हर साल, पापी वही, पाप नया
बुद्धू हैं हम, न समझे,
थक गए कहते संत सभी,
वही बात है, सोचो फिर,
जब डुबकी ले, इस बार वो,
सर पर उसके हाथ धरो,
५ नहीं, १० नहीं, १०० तक गिनो,
सब तीर्थ बार बार,
गंगा सागर एक बार ।
आये थे नंगे, गए हैं नंगे,
सारे बोलो हर हर गंगे!
मैला गंद, कपटी संसार,
मोक्ष मिले, मन धुले,
पञ्च-स्नानी, कह गए महा ग्यानी,
जो करना हो बेड़ा पार,
तो सब तीर्थ बार बार,
गंगा सागर एक बार ।
भगीरथ कुल का एक युवराज,
छोड़ कर सारे राज - काज,
शिव वंदन में जुट गया,
फिर निकली गंगा,
बैकुंठ का द्वार भी उठ गया।
एक डुबकी कर दे संहार,
सब तीर्थ बार बार,
गंगा सागर एक बार।
पाप धुले, पापी का क्या?
हर साल, पापी वही, पाप नया
बुद्धू हैं हम, न समझे,
थक गए कहते संत सभी,
वही बात है, सोचो फिर,
जब डुबकी ले, इस बार वो,
सर पर उसके हाथ धरो,
५ नहीं, १० नहीं, १०० तक गिनो,
सब तीर्थ बार बार,
गंगा सागर एक बार ।
आये थे नंगे, गए हैं नंगे,
सारे बोलो हर हर गंगे!
Wednesday, January 19, 2011
अक्खां दे रोज़े
चढ़ कोठे उत्ते तक्दी हाँ राह्वा,
सुंजे सुपने, सुन्जियाँ ने बाहवां,
धड़कन चलदी रुक्के, रुक रुक चल्ले,
राँझा वेहड़े वदेया,
अक्खां दे रोज़े मुक्क चल्ले ।
लोक्की कहंदे कमली मैनू,
मैं हिक्क नु न लाया,
राँझा मेरा - जग मेरा,
बचेया जो, सब मोह माया
नज़रान दी प्यास लुक चले
अक्खां दे रोज़े मुक्क चल्ले ।
सुंजे सुपने, सुन्जियाँ ने बाहवां,
धड़कन चलदी रुक्के, रुक रुक चल्ले,
राँझा वेहड़े वदेया,
अक्खां दे रोज़े मुक्क चल्ले ।
लोक्की कहंदे कमली मैनू,
मैं हिक्क नु न लाया,
राँझा मेरा - जग मेरा,
बचेया जो, सब मोह माया
नज़रान दी प्यास लुक चले
अक्खां दे रोज़े मुक्क चल्ले ।
Wednesday, January 5, 2011
सेहर तो नहीं
ये दाग़, दाग़ उजला, ये शब्गजीदा सेहर,
वो इंतज़ार था जिसका, ये वो सेहर तो नहीं ।
उनके शेहेर की आब-औ-हवा हमें पहचानती है
मगर अब पहले जैसा ये शेहर तो नहीं ।
फुरकत में सांस आती है एहसान जता कर,
फिर भी ये कज़ा, ये क़ेहर तो नहीं ।
उँगलियों के आफ़ताब की सेहर कहाँ,
वो इंतज़ार था जिसका, ये वो सेहर तो नहीं
इश्क़ के लिए कोई जगह मुक्कम्मल कहाँ,
किधर हो सफ़र, ठहर कहाँ ।
शब सा धुंधला उजाला चार-सू
ग़म कहाँ असर कहाँ ।
वो हसरत कहाँ, उम्मीद कहाँ,
वो इंतज़ार था जिसका, ये वो सेहर तो नहीं ।
वो इंतज़ार था जिसका, ये वो सेहर तो नहीं ।
उनके शेहेर की आब-औ-हवा हमें पहचानती है
मगर अब पहले जैसा ये शेहर तो नहीं ।
फुरकत में सांस आती है एहसान जता कर,
फिर भी ये कज़ा, ये क़ेहर तो नहीं ।
उँगलियों के आफ़ताब की सेहर कहाँ,
वो इंतज़ार था जिसका, ये वो सेहर तो नहीं
इश्क़ के लिए कोई जगह मुक्कम्मल कहाँ,
किधर हो सफ़र, ठहर कहाँ ।
शब सा धुंधला उजाला चार-सू
ग़म कहाँ असर कहाँ ।
वो हसरत कहाँ, उम्मीद कहाँ,
वो इंतज़ार था जिसका, ये वो सेहर तो नहीं ।
Sunday, December 19, 2010
मयकशी
खा के कसम मयकशी छोड़ दी,
ये कब मुझे छोड़ती है देखें ।
मय से मोहब्बत नहीं थी इतनी
बस रंग से दिल लगा लिया था,
छलकते मयकदे को,
छलकने से बचा लिया था,
रिन्दों ने थामा बैठा लिया,
साक़ी के हाथों चढ़ा दिया,
ये कब मुझे छोड़ती है देखें ।
इस सुरूर से ज़रा सा इश्क तो ज़रूर है
सब कहते हैं मगर,
साक़ी की आँख का न कोई कुसूर है
हर पैमाने पर नज़र रखती है
होठों पर लगे तो साँसों में आंच आती है
ये कब मुझे छोड़ती है देखें ।
ये कब मुझे छोड़ती है देखें ।
मय से मोहब्बत नहीं थी इतनी
बस रंग से दिल लगा लिया था,
छलकते मयकदे को,
छलकने से बचा लिया था,
रिन्दों ने थामा बैठा लिया,
साक़ी के हाथों चढ़ा दिया,
ये कब मुझे छोड़ती है देखें ।
इस सुरूर से ज़रा सा इश्क तो ज़रूर है
सब कहते हैं मगर,
साक़ी की आँख का न कोई कुसूर है
हर पैमाने पर नज़र रखती है
होठों पर लगे तो साँसों में आंच आती है
ये कब मुझे छोड़ती है देखें ।
ख़ाक से यारी है
ये ख़ाक से यारी है,
ग़ुबार का जूनून है,
के ख़्वाब देख गुज़र गए
हक़ीक़त से मोहब्बत है ।
ख़्वाब में रहते जो एक लम्हा,
गमख्वार की हसरत न होती,
दिल के हाथों नहीफ़ होते,
ज़्यादा दिलफेंक कम शरीफ़ होते
पर हम तो यूँ ही,
ख़्वाब देख गुज़र गए,
हक़ीक़त से मोहब्बत है ।
कारवाँ में यूँ भी कभी शामिल न थे,
उसकी राहों से गिला रहा है शायद,
फ़र्क दोनों में रहा ता-उम्र,
ग़ुबार ने आँखों को न सताया कभी,
आँखों में ग़ुबार रहा
नज़र में सहराँ
रब्त सा बनता गया,
यारी सी हो गयी ।
ग़ुबार का जूनून है,
इस बात का सुकून है
ज़माने भर की तरह, न कोई खौफ़,
आये तूफाँ, पूरी तैय्यारी है,
अपनी तो ख़ाक से यारी है ।
ग़ुबार का जूनून है,
के ख़्वाब देख गुज़र गए
हक़ीक़त से मोहब्बत है ।
ख़्वाब में रहते जो एक लम्हा,
गमख्वार की हसरत न होती,
दिल के हाथों नहीफ़ होते,
ज़्यादा दिलफेंक कम शरीफ़ होते
पर हम तो यूँ ही,
ख़्वाब देख गुज़र गए,
हक़ीक़त से मोहब्बत है ।
कारवाँ में यूँ भी कभी शामिल न थे,
उसकी राहों से गिला रहा है शायद,
फ़र्क दोनों में रहा ता-उम्र,
ग़ुबार ने आँखों को न सताया कभी,
आँखों में ग़ुबार रहा
नज़र में सहराँ
रब्त सा बनता गया,
यारी सी हो गयी ।
ग़ुबार का जूनून है,
इस बात का सुकून है
ज़माने भर की तरह, न कोई खौफ़,
आये तूफाँ, पूरी तैय्यारी है,
अपनी तो ख़ाक से यारी है ।
Thursday, October 7, 2010
ग़ुरूर
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है,
के खुश वो भी नहीं हैं ।
ग़लत तो मैं नहीं था,
होता तो यूँ मुस्कुराता न
हर बार उसकी ग़लती,
माफ़ न करता, भूल जाता न
उसकी ख़ुशी की वजह रहा,
ग़म देने का हक़ तो बनता है
खुश वो भी नहीं है
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है ।
रातें, जो काटी हैं अलग अलग कमरों में,
उन्ही कमरों में छोड़ दी हैं
हवाएं, जो साथ साथ सांसें बनायी थी,
आधी रख ली, आधी मोड़ दी हैं
इन झुरियों ने चेहरा बदल दिया
दिल जीत पर खुश है,
कमबख्त बच्चा है
पर खुश वो भी नहीं
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है ।
उसकी सारी किताबें
गठरी बना कर परछत्ती पर चढ़ा दी हैं
साल रहते शायद पन्ने खुद-बा-खुद गायब हो जायेंगे
अश्कों से रिश्ता भी तोड़ लिया है
ज़ाया नहीं करने और
अब नज़र आया के ग़म तो उससे भी है
पर मेरा ग़म, कमसकम सच्चा है
खुश वो भी नहीं,
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है ।
के खुश वो भी नहीं हैं ।
ग़लत तो मैं नहीं था,
होता तो यूँ मुस्कुराता न
हर बार उसकी ग़लती,
माफ़ न करता, भूल जाता न
उसकी ख़ुशी की वजह रहा,
ग़म देने का हक़ तो बनता है
खुश वो भी नहीं है
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है ।
रातें, जो काटी हैं अलग अलग कमरों में,
उन्ही कमरों में छोड़ दी हैं
हवाएं, जो साथ साथ सांसें बनायी थी,
आधी रख ली, आधी मोड़ दी हैं
इन झुरियों ने चेहरा बदल दिया
दिल जीत पर खुश है,
कमबख्त बच्चा है
पर खुश वो भी नहीं
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है ।
उसकी सारी किताबें
गठरी बना कर परछत्ती पर चढ़ा दी हैं
साल रहते शायद पन्ने खुद-बा-खुद गायब हो जायेंगे
अश्कों से रिश्ता भी तोड़ लिया है
ज़ाया नहीं करने और
अब नज़र आया के ग़म तो उससे भी है
पर मेरा ग़म, कमसकम सच्चा है
खुश वो भी नहीं,
मेरे ग़ुरूर के लिए अच्छा है ।
Sunday, September 12, 2010
नाम मेरा
नाम मेरा सुना तो चिढ के कहा,
किस दीवाने की बात करते हो,
दिल जलाने की बात करते हो । - फ़रीदा खान्नुम।
और ज़िक्र न करो लम्हा भर अगर तो खला सा लगता है
सुनने के लिए नाम, मन मचला सा लगता है
नाम से आज चिढ मचती है क्यूंकि मरासिम पुराने हैं,
इस बेरुखी में बीते ज़माने की बात करते हो ।
ज़िक्र मेरा सुना तो कहा किस दीवाने की बात करते हो ।
किस दीवाने की बात करते हो,
दिल जलाने की बात करते हो । - फ़रीदा खान्नुम।
और ज़िक्र न करो लम्हा भर अगर तो खला सा लगता है
सुनने के लिए नाम, मन मचला सा लगता है
नाम से आज चिढ मचती है क्यूंकि मरासिम पुराने हैं,
इस बेरुखी में बीते ज़माने की बात करते हो ।
ज़िक्र मेरा सुना तो कहा किस दीवाने की बात करते हो ।
Monday, August 9, 2010
कुछ दिन
मुझे मेरा एक कोना चाहिए,
कुछ दिन अकेला रहना चाहता हूँ ।
दुबक कर बैठ जाना चाहता हूँ,
डरा हुआ सा, हारा हुआ सा,
अँधेरे में छुप जाना चाहता हूँ
खुद से नाराज़,
खुद को सजा देना चाहता हूँ
गुनाह तो हर किसी ने गिना ही दिए
इस मोड़ से आगे कुछ दिन, अकेला रहना चाहता हूँ ।
न दिल में कुछ रहे, न जुबां पे,
न बोलूँ कुछ, न चोट दूं ,
न कोई सही-ग़लत का फैसला सुनाये,
न मुझे दोषी ठहराए,
गुनाहगार तो सबका हूँ मैं
पर कुछ दिन सबके सच नहीं सुनना चाहता
कुछ दिन अपने सच में रहना चाहता हूँ ।
यूँ भी हर कोई अकेला है यहाँ,
खुद अपने बनाए सच में जीता है
फिर हर बार मुझे ही क्यूँ,
अलग होने की सजा मिलती है
ज़रा सा इस बार, खुद को पहचानना चाहता हूँ
इस बार खुद को सजा सुनाई है
हिम्मत जुटा कर, कर जाना चाहता हूँ
बहुत हुआ मज़बूत बन कर जीना
हिम्मत जुटा कर, कमज़ोर पद जाना चाहता हूँ।
यूँ भी तो अब तक, कोई फ़र्ज़ अदा न कर पाया
बेफर्ज़ी की सजा का हक अदा कर जाना चाहता हूँ
कुछ दिन अकेला रहना चाहता हूँ ।
सारे गिले, हर शिकवा... मिटेगा नहीं,
दुगना हो जाएगा
कोई इसके बाद मुझे माफ़ न कर पायेगा,
इस बार, गुनाहगार, बना रहना चाहता हूँ
इस दुनिया से परे, इस जहाँ से दूर,
मुझे मेरा एक कोना चाहिए,
कुछ दिन अकेला रहना चाहता हूँ
इस बार, हार मान ली है
कुछ बदलूँगा नहीं,
ये हार, आखरी बार होगी
इस बार हँसता हुआ आगे नहीं बढूंगा,
इस बार..... नहीं लडूंगा,
जो प्यार न समझ आये तो न सही,
इस बार.... नहीं समझाऊँगा, नहीं समझूंगा,
टूट गया हूँ, थक गया हूँ
इस बार, बहुत अकेला पड़ गया हूँ
अकेला हूँ, तो फैसला भी मेरा होगा,
इस बार दिल से नहीं, दिमाग से सोचना चाहता हूँ
मुझे मेरा एक कोना चाहिए,
अब अकेला... बस अकेला रहना चाहता हूँ ।
कुछ दिन अकेला रहना चाहता हूँ ।
दुबक कर बैठ जाना चाहता हूँ,
डरा हुआ सा, हारा हुआ सा,
अँधेरे में छुप जाना चाहता हूँ
खुद से नाराज़,
खुद को सजा देना चाहता हूँ
गुनाह तो हर किसी ने गिना ही दिए
इस मोड़ से आगे कुछ दिन, अकेला रहना चाहता हूँ ।
न दिल में कुछ रहे, न जुबां पे,
न बोलूँ कुछ, न चोट दूं ,
न कोई सही-ग़लत का फैसला सुनाये,
न मुझे दोषी ठहराए,
गुनाहगार तो सबका हूँ मैं
पर कुछ दिन सबके सच नहीं सुनना चाहता
कुछ दिन अपने सच में रहना चाहता हूँ ।
यूँ भी हर कोई अकेला है यहाँ,
खुद अपने बनाए सच में जीता है
फिर हर बार मुझे ही क्यूँ,
अलग होने की सजा मिलती है
ज़रा सा इस बार, खुद को पहचानना चाहता हूँ
इस बार खुद को सजा सुनाई है
हिम्मत जुटा कर, कर जाना चाहता हूँ
बहुत हुआ मज़बूत बन कर जीना
हिम्मत जुटा कर, कमज़ोर पद जाना चाहता हूँ।
यूँ भी तो अब तक, कोई फ़र्ज़ अदा न कर पाया
बेफर्ज़ी की सजा का हक अदा कर जाना चाहता हूँ
कुछ दिन अकेला रहना चाहता हूँ ।
सारे गिले, हर शिकवा... मिटेगा नहीं,
दुगना हो जाएगा
कोई इसके बाद मुझे माफ़ न कर पायेगा,
इस बार, गुनाहगार, बना रहना चाहता हूँ
इस दुनिया से परे, इस जहाँ से दूर,
मुझे मेरा एक कोना चाहिए,
कुछ दिन अकेला रहना चाहता हूँ
इस बार, हार मान ली है
कुछ बदलूँगा नहीं,
ये हार, आखरी बार होगी
इस बार हँसता हुआ आगे नहीं बढूंगा,
इस बार..... नहीं लडूंगा,
जो प्यार न समझ आये तो न सही,
इस बार.... नहीं समझाऊँगा, नहीं समझूंगा,
टूट गया हूँ, थक गया हूँ
न बनूँगा, न फिर जुदूँगा,
हिस्सों में बँट कर ख़तम हो गया हूँ,इस बार, बहुत अकेला पड़ गया हूँ
अकेला हूँ, तो फैसला भी मेरा होगा,
इस बार दिल से नहीं, दिमाग से सोचना चाहता हूँ
मुझे मेरा एक कोना चाहिए,
अब अकेला... बस अकेला रहना चाहता हूँ ।
Subscribe to:
Posts (Atom)